Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
0000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

विवाहिता ने की आत्महत्या, माँ ने उसके पति पर लगाए आरोप।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कोटगेट थाने में लालगढ़ की वाल्मिकी बस्ती निवासी 53 वर्षीय बेबी पत्नी प्रबुद्ध कुमार वाल्मिकी ने अपने जवाई के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। परिवादिया ने पुलिस को बताया कि उसकी पुत्री बबीता का विवाह 15 वर्ष पूर्व राजेश के साथ हुआ। वह अपने ससुराल में ही थी। जवाई राजेश उसके साथ आए दिन मारपीट करते हुए तंग परेशान करता था। 17 जुलाई रात 10 बजे बबीता ने ससुराल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आरोपी या उसके परिवार ने पीहर पक्ष को सूचना ही नहीं दी। रात 11 बजे दोहिते निकू ने फोन कर बताया कि मम्मी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने राजेश के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच थानाधिकारी गौरव बोहरा को दी गई है।
व्हाट्सएप पर की अभ्रद टिप्पणी, महिला के खिलाफ मामला दर्ज।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गंगाशहर थाना क्षेत्र में बालवाड़ी स्कूल के पास रहने वाले 62 वर्षीय रामकुमार प्रजापत ने जोधपुर निवासी सुधा कुमावत पुत्री किशनलाल कुमावत के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि आरोपी महिला ने व्हाट्सएप पर अभद्र भाषा में टिप्पणी लिखकर मुझे व मेरी पत्नी को समाज में बदनाम करने की साजिश की गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई रामफुल मीणा को दी है।
प्लॉट दिलवाने के नाम पर हड़प लिए लाखों।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नयाशहर थाना क्षेत्र में 43 वर्षीय रजिया बानो पत्नी हासम अली ने बिस्सो के चौक निवासी अशोक व्यास के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। परिवादिया ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने उसे प्लॉट दिलवाने के नाम पर 2,95000 रूपए हड़प लिए व धोखाधड़ी की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई सुरेश कुमार को सौंप दी है।
ट्रैविस के तीन पाईप चोरी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सदर थाने में 52 वर्षीय नरेन्द्रसिंह राजपूत निवासी भुट्टो का बास बीकानेर हाल पशु चिकित्सा सहायक पशु चिकित्सालय सुभाषपुरा ने अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। परिवादी ने पुलिस को बताया 12 जुलाई की रात ट्रैविस में लगाए जाने वाले 3 पाईप कोई अज्ञात चोर चुरा कर ले गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एसआई महेंद्रसिंह को दी है।
फर्जी ढंग से कृषि भूमि बैयनामा की।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सदर थाने में गांव रिडमलसर पुरोहितान निवासी रेडाराम उर्फ रिडाराम नायक घड़साना निवासी रतनसिंह पुत्र देवाराम, बज्जू का हिम्मताराम पुत्र करणाराम व रफीक खां, घुड़ाराम पुत्र फुसाराम, वीरसिंह पुत्र रतनसिंह बावारी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने फर्जी ढंग से उसकी कृषि भूमि बैयनामा निष्पादित किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई फुसाराम को जांच दी है।
वाहन कंपनी के मैनेजर सहित तीन पर धोखाधड़ी के आरोप।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सदर थाने में सुभाषपुरा निवासी प्रशांत शर्मा पुत्र देवीप्रकाश शर्मा ने इसी कॉलोनी के नरपत सिंह सहित कोटक फाईनेंस के ब्रांच मैनेजर व इसी कंपनी के संपत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि उसने एक वाहन टोयटा ईटीओस लिवा कोटक फाईनेंस बैंक से वैध दस्तावेजों पर वैध हस्ताक्षर करवाए। आरोपियों ने उसे धोखा देते हुए फर्जी घोषणा पत्र और लोन प्राप्त कर लिया और लोन की राशि भी नहीं चुकाई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई शिव कुमार को दी है।
गाड़ी नाम करवाई और रूपए भी नहीं दिए, मामला दर्ज।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सदर थाने में चोपड़ा कटला के पास रहने वाले शशिकांत दावड़ा पुत्र राजकुमार दावड़ा ने सादुलगंज निवासी चंद्रसिंह जाट के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवाया है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने षड्यंत्र करके कागजात में हेरा फेरी करके उसकी गाड़ी अपने पिता के नाम ट्रांसफर करवा ली और रूपए भी नहीं दिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एसआई जयवीरसिंह को दी है।
ट्रक ट्रेलर के चालक सहित चार जनों की धोखाधड़ी, मालिक ने करवाया मामला दर्ज।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बीछवाल थाने में आदर्श विद्या मंदिर विद्यालय के सामने रहने वाले हनुमानराम विश्नोई ने अपने ट्रक ट्रेलर को माल सहित खुर्द बुर्द करने का आरोप ड्राइवर सहित चार जनों के खिलाफ लगाए व मामला दर्ज करवाया है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि साईंसर, नोखा निवासी महेंद्र विश्नोई, सहीराम विश्नोई, जगदीश विश्नोई, संपत विश्नोई ने उसका एक ट्रक ट्रेलर जो सीटीसी चौधरी ट्रांसपोर्ट कंपनी सूरत से लोहे का स्क्रेप भरकर गोविंदगढ़ के लिए जाना था। मगर उसके ट्रक को शोभासर चौक से चालक महेंद्र सहित आरोपीगण मिलकर गाड़ी को माल सहित खुर्द बुर्द कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एसआई रणवीरसिंह को सौंप दी है।
खुला जेल में बंदी ने फोड़ा दूसरे बंदी का सिर, मामला दर्ज।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नापासर थाने में खुला बंदी शिविर प्रभारी बेलासर सत्येंद्र कटेवा ने बंदी रमेश पुत्र कीका के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। परिवादी ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने एक दूसरे बंदी के साथ लाठी से मारपीट की व सिर में चोट पहुंचाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल खीयाराम को दी गई है।
माँ बेटे के पीछे भगाया ट्रेक्टर, दी गालियां, मामला दर्ज।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नापासर थाने में नौरंगदेसर निवासी गीता देवी मेघवाल ने इसी गांव के रामेश्वरलाल जाट, जैसाराम जाट, राजूराम जाट तथा जसरासर निवासी रूखमा देवी व उसका बेटा कानाराम के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। परिवादिया ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने जातिसूचक गालियां देते हुए उसे व उसके बेटे के पीछे ट्रेक्टर भगाया व जान से मारने का प्रयास किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच सीओ शालिनी बजाज को दी है।
सड़क किनारे टैक्सी को मारी टक्कर, बालिका की मौत।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। लूणकरणसर थाने में वार्ड 34 का निवासी श्रवण पुत्र धुड़ाराम कुम्हार ने एक पिकअप चालक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि उसका परिवार सड़क किनारे खड़ा टैक्सी का इंतजार कर रहा था। तभी एक पिकअप चालक ने तेज व लापरवाही से गाड़ी चलाकर उसके परिवार के सदस्यों को टक्कर मार दी। जिससे उसकी भतीजी रचना लखेसर की मौका पर ही मौत हो गई और 4-5 जने घायल हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई सुरेश को दी है।
एक ही परिवार के 8 जनों के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जामसर थाना क्षेत्र के गांव खारा निवासी 35 वर्षीय बजरंगलाल कुम्हार ने इसी गांव में एक ही परिवार के 8 सदस्यों के खिलाफ आरोप लगाए है। परिवादी ने बताया कि मघाराम, श्रवणराम, रेवंतराम, धनेश, ओमप्रकाश, भंवरलाल, मदनलाल, धीरज, वासुदेव ने एकराय होकर उसके साथ मारपीट की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल नरेश कुमार को सौंप दी है।
खेत पर कब्जा करने की नियत से की चोरी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। खाजूवाला थाने में रामपाल बावरी ने रामरतन व विजय कुमार के खिलाफ उसके खेत से ईंटे चोरी करने व खेत पर कब्जा करने की नियत रखने, जातिसूचक गालियां देने के आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच सीओ विनोद कुमार को दी है।

ढाणी में घुसकर तोड़फोड की, खेत पर कब्जा करने का किया प्रयास।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। छतरगढ़ थाने में गांव संसारचंद निवासी शिवचंद पुत्र मुनीराम विश्नोई ने इसी गांव के आरोपी राजेंद्र विश्नोई, इन्द्राज विश्नोई, राकेश विश्नोई, जयसिंह विश्नोई, रामकुमार विश्नोई के खिलाफ एकराय होकर खेत में घुस कर जमीन पर कब्जा करने व खेत में बनी ढाणी में तोड़फोड़ करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल गजेंद्र सिंह को जांच दी गई है।
पिता की हत्या की, पुत्र ने करवाया मामला दर्ज।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बज्जू थाने में बज्जू खालसा निवासी देवाराम खिलेरी ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज करवाते हुए बताया कि 17 जुलाई को दोपहर 4 बजे उसके पिता करणाराम खिलेरी की अज्ञात ने हत्या कर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच थानाधिकारी आनंद कुमार को दी है।
11 टॉवरों के तार चोरी, मामला दर्ज।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नापासर थाने में सीताराम जाट निवासी मूंडसर ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज करवाते हुए बताया कि निशांक सोलर एनर्जी एडं स्प्लार्यस से 132 केवी जीएसएस नापासर तक 14 जुलाई को 11 टावरों की पेंथर तार चोरी करके ले गए है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल मूलाराम को सौंप दी है।