Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
0000000000000000000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 जुलाई 2024। मुख्य बाजार में एसबीआई बैंक, पोस्टऑफिस आने जाने के लिए ग्राहकों को गंदे पानी के कीचड़ में से होकर गुजरना पड़ता है। ये एक दो, चार दिन की नहीं लगातार रहने वाली समस्या बन गई है। इससे बैंक व पोस्टऑफिस कार्यालय में भी गंदगी पसरी रहती है। कार्मिक भी इसे बुरी तरह से बेहाल हो गए है। बता देवें चेस्ट ब्रांच होने के कारण यहां बड़ी संख्या में कस्बे के ही नहीं पूरे उपखंड के नागरिकों का आना जाना लगा रहता है। ऐसे में अनेकों बार यहां सफाई की गुहार, मांग व आंदोलन होने के बावजूद यहां से सफाई व्यवस्था बुरे हाल है। गुरूवार सुबह बैंक के ग्राहकों ने कड़ी नाराजगी जताई। यहां बड़ी संख्या में आस पास के व्यापारी, राहगीर व बैंक के ग्राहकों ने जबरदस्त आक्रोश प्रकट कर रहें है। पालिका हाय हाय व मुर्दाबाद के नारे लगाकर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। वाहनों का आवागमन बंद हो गया है और आने जाने वाले लोग गंदे पानी में से होकर आ रहें है जिससे उनमें भारी रोष की स्थिति बन गई है। वहीं गांधी पार्क के पास भी ओवरफ्लो नाले से गंदा पानी सड़क पर फैल गया है। बता देवें सरकारी स्कूल व सरकारी अस्पताल आने जाने का भी ये मुख्य मार्ग है। नागरिक यहां पर पुख्ता व पूरी सफाई करवाए जाने की मांग कर रहें है।

देखें मौके से विरोध प्रदर्शन का पूरा वीडियो, कर रहें समाधान की मांग:-  https://www.facebook.com/share/v/uhPYsLFDaafPTmzB/?mibextid=xfxF2i