Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
WhatsApp Image 2024-07-14 at 12.28.19
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 जुलाई 2024। गांव दुसारणा के संवेदनशील युवाओं ने गांव की एक जरूरतमंद बेटी के ससुराल जाकर उसके पुत्र के विवाह में 51 हजार नगद का मायरा भर कर परिवार को सहयोग दिया है। दुसारणा के मेघाराम, गिरधारीलाल, पद्माराम, श्रवणराम, संग्राम सिंह, राजूराम गोदारा परिवार तथा गांव बेनीसर के अशोक सिमर ने भाणजे के विवाह में सहयोग के लिए हाथ बढ़ाया। शनिवार को ये अपने गांव के फुसाराम नायक की बेटी के ससुराल गांव शेरेरा गए। वहां गांव की बेटी से तिलक लगवाया व चुनड़ी औढ़ाकर नेक दिया। सभी ने आपसी सहयोग से एकत्र राशि 51 हजार नगद देते हुए यहां मायरा भरा। युवाओं ने बताया कि एक दुर्घटना में फुसाराम की पुत्री के पति शारीरिक रूप से कार्य करने में अक्षम हो गए जिससे उसके पुत्र के विवाह में सहायता के लिए युवा आगे आए व मदद का हाथ बढ़ाया है। परिवार के सभी सदस्यों ने इनका आभार जताया और ग्रामीणों ने भी गांव की बेटी को जरूरत के समय में साथ देने पर युवाओं के इस कार्य की सराहना की।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। दुसारणा के युवाओं ने औढ़ाई बहन को चुनड़ी, की मदद।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। 51 हजार का दिया सहयोग।