Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
0b86eb24-505c-47cb-b4ff-c03c43d67f94
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 सितम्बर 2020। रविवार को बाजार खुलने के संबंध में शनिवार को एक ओर संशोधन होते हुए जिला कलेक्टर ने 13 सितम्बर को बाजार खुले रखने की छूट दी है। लगातार उठ रही मांग के बाद कलेक्टर नमित मेहता ने यह निर्णय लिया है। एसडीएम दिव्या चौधरी ने बताया कि पहले आदेश में केवल शनिवार रात्रि को 6 के बजाय 8 बजे तक कि छूट का संशोधन था लेकिन वापस अपडेट निर्णय लेते हुए अब 13 सितम्बर रविवार को भी रात्रि 8 बजे तक समस्त व्यापारिक प्रतिष्ठान खुले रखने की छूट दे दी गयी है। यह छूट बीकानेर शहर सहित जिले की नगरपालिका श्रीडूंगरगढ़, देशनोक, नोखा में लागू होगी।

श्रीडूंगरगढ़ बाजार खुलने का अपडेट निर्णय, रविवार को भी खुले रहेंगे मार्केट, जाने पूरी खबर, देखे आदेश।