Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
0000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 जुलाई 2024। नेशनल हाईवे पर चल रहे एक भूमि विवाद में लगातार मामले दर्ज हो रहे है एवं गुरूवार को राजगढ़ निवासी महिला ने दमंयती सिखवाल, जय सिखवाल, प्रतिष्ठा सिखवाल व अन्य तीन-चार जनों के खिलाफ आरोप लगाते हुए जरीए इस्तगासे से मामला दर्ज करवाया है। महिला ने पुलिस को बताया कि उसके बुआ के बेटे भाई ने श्रीडूंगरगढ़ में हाईवे पर ओमप्रकाश मोदी से जरीए इकरारनामा गत 14 मई को एक बीघा भूमि खरीदी थी। इस भूमि को देखने व संभालने के लिए वह अपने भई, देवर के साथ गत 13 जून को पहुंची तो उनकी जमीन पर आरोपी जबरन आ गए एवं गाली गलौच करते हुए जमीन पर कब्जा करने की धमकी देने लगे। आरोपियों ने उनके साथ धक्कामुक्की की एवं महिला को उठा कर पडौसी की जमीन पर बने एक कमरे में ले गए व दुष्कर्म का प्रयास करते हुए कपड़े फाड़ दिए। महिला ने विरोध किया तो आरोपियों ने उसके हाथ पर काट खाया व पीठ में चोटें मारी। घटना जून महिनें की होने के कारण पुलिस ने पुरानी धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है एवं जांच थानाधिकारी इंद्रकुमार करेगें। विदित रहे कि इस भूमि को लेकर पहले भी कई विवाद हो चुके है एवं इस दिन की घटना में पुलिस द्वारा छह जनों को शांतिभंग में गिरफ्तार किया गया था, जिनमें गुरूवार को मामला दर्ज करवाने वाली महिला भी शामिल थी।