Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
0b86eb24-505c-47cb-b4ff-c03c43d67f94
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 सितंबर 2020। श्रीडूंगरगढ़ तहसील प्रांगण में जहां सदैव अधिकारी, पटवारी, जमीनों के कार्य करते नजर आते है वहां आज ब्राह्मण, यजमान और गूंज रहें संस्कृत के मंत्र सुनाई दे रहें है। आने जाने वाले सभी कोतुहल से देखते जा रहें है। आज यहां पटवारियों की ओर से सरकार को सद्बुद्धि के लिए हवन का आयोजन किया गया है। पटवारी इस अनोखे अंदाज में सरकार से राजस्थान पटवार संघ के साथ सरकार के हुए समझौतों को लागू करने की मांग कर रहें है। वेतन विसंगति एंव वेतन सुधार की मांग को लेकर पटवारियों में रोष व्याप्त है। श्रीडूंगरगढ़ शाखा के अध्यक्ष रामनिवास पांडिया की अध्यक्षता में तहसील के सभी पटवारियों ने सरकार को सद्बुद्धि के लिए हवन किया व आहुतियां दी।