Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
IMG-20240707-WA0101
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 जुलाई 2024। श्री छह न्याति ब्राह्मण महासंघ के तहसील अध्यक्ष आईदान पारीक की अध्यक्षता में समाज के युवाओं की बैठक रविवार को आयोजित की गई। जिसमें तहसील कार्यसमिति का गठन करते हुए आडसर के विजय कुमार व्यास को कोषाध्यक्ष, बिग्गाबास के सीताराम सिखवाल, कितासर के रामनिवास पांडिया, इंदपालसर के पवन कुमार पारीक व सोनियासर के रमेश कुमार जोशी, कालूबास के प्रशांत कुमार पुरोहित को उपाध्यक्ष, शेरूणा के बाबूलाल सारस्वत, धीरदेसर चोटीयान के गजानंद पलोड़, दुलचासर के बाबुलाल गुर्जरगौड, समंदसर के आईदान सारस्वत व राणासर के वरिन्द्र गुर्जरगौड को तहसील मंत्री पद की जिम्मेदारी दी गई है। तहसील महामंत्री प्रवीण पालीवाल ने बताया कि इस मौके पर सामाजिक एकता एवं सामाजिक कार्यक्रमों के बारे में चर्चा की गई।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बैठक में चर्चा करते ब्रह्ममण महासंघ के कार्यकर्ता व पदाधिकारी।