Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 जुलाई 2024। बीकानेर गौशाला संघ व पशुपालन विभाग के संयुक्त तत्वाधान में श्रीडूंगरगढ़ उपखंड स्तरीय प्रशिक्षण व संवाद कार्यक्रम का आयोजन ऊपनी गांव की वासुदेव गौसेवा समिति के प्रागंण में हुआ। बैठक पांच सत्रों में आयोजित हुई और अनुदान से लेकर गौवंश के पालन पोषण संबंधी विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। एकदिवसीय शिविर के जिला प्रभारी अगरसिंह कोटासर व सत्यनारायण स्वामी ने बताया कि सुबह 9:30 बजे गौवंदना व गौपूजन से शिविर प्रारंभ हुआ व शाम 4 बजे शांति मंत्र के साथ पूरा हुआ। शिविर में क्षेत्र की सभी गौशालाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहें। इस दौरान संघ के जिला संयोजक महेंद्र सिंह लखासर, ग्राम सेवा संघ के कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष सूरजमलसिंह नीमराना, जिला महामंत्री निरंजन सोनी, सुरेश कुमार मोमासर, रामनाथ सिद्ध, चांदवीर सिंह नीमराना, जगमाल सिंह इंदपालसर, जयसिंह बरजांगसर, पशुपालन विभाग से नॉडल प्रभारी डॉ उत्तमसिंह भाटी मंच पर मौजूद रहें व सभी अतिथियों का साफा, शॉल व दुपट्टा पहनाकर स्वागत करते हुए गौशाला स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में शामिल हुए सभी गौशाला प्रबंधकों का दुपट्टा पहनाकर स्मृति चिन्ह देते हुए गौसेवाओं के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन अगरसिंह पड़िहार ने किया तथा ऊपनी गौशाला के प्रबंधक ने सभी का आभार जताया।
पांच सत्रों में हुआ आयोजन, वक्ताओं ने रखें विचार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। प्रशिक्षण शिविर की अध्यक्षता बीकानेर गौशाला संघ के तहसील अध्यक्ष मालराम शर्मा ने की। प्रशिक्षण शिविर में कुल 5 सत्र हुए। प्रथम सत्र की अध्यक्षता नारायणसिंह राजपुरोहित ने की तथा इस सत्र के वक्ता महेंद्रसिंह तंवर एवं सत्यनारायण स्वामी रहें। दूसरे सत्र की अध्यक्षता हुकमाराम ठुकरियासर ने की और वक्ता के रूप में मालाराम शर्मा एवं बाबूलाल सोनी ने अपने विचार रखें। तीसरे सत्र की अध्यक्षता जयसिंह ने की और वक्ता के रूप में निरंजन सोनी व नंदलाल व्यास रहें। चौथे सत्र की अध्यक्षता जगमालसिंह ने की व वक्ता के रूप में हनुमान गोदारा कल्याणसर और बाबूलाल जोशी रहें। पांचवें और अंतिम सत्र की अध्यक्षता सुंदरलाल मूंधड़ा दुलचासर ने की और वक्ता के रूप में सुरेश कुमार मोमासर व डॉक्टर उत्तम भाटी रहें। सत्रों में विभिन्न समस्याओं पर प्रश्न भी पूछे गए जिनके समाधान भी वक्ताओं ने सुझाए।
खिलाने पिलाने की गाइडलाइन दी, अनुदान पर चर्चा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। प्रशिक्षण शिविर डॉ उत्तमसिंह भाटी ने गौशालाओं की साफ सफाई के बारे में विस्तार से चर्चा की। उन्होंने गौवंश के लिए चारा पानी की व्यवस्था सुचारू रूप करने के लिए प्रेरणा दी। भाटी ने कहा कि अमावस्या व एकादशी जैसे अवसरों पर अनेक श्रद्धालु गौशालाओं में आते है परंतु गौवंश के स्वास्थ्य के लिए उन्हें समिति मात्रा में ही खाने की सामग्री देवें। उन्होंने बताया कि एक समय में एक गाय को ढाई सौ ग्राम से अधिक गुड़ और ढाई सौ ग्राम से ज्यादा लापसी भंडारा नहीं खिलावें। शिविर के मुख्य वक्ता सूरजमाल सिंह नीमराना ने गौशाला के अनुदान एवं गौशाला अनुदान के विधान के बारे में विस्तार से जानकारी दी। नीमराना ने आमजन को गौशाला से जोड़ने व गौपालन में दानदाताओं का सहयोग लेने की प्रेरणा दी।