Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
WhatsApp Image 2024-07-05 at 19.15.51
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 जुलाई 2024। क्षेत्र में प्री मानसून की अच्छी बरसात के बाद मानसून की भी अच्छी बरसात लगातार दो दिन से हो रही है।  बरसात से ग्रामीण जन जीवन प्रभावित हुआ है। जैसलसर के पास रेलवे अंडर ब्रिज में जल भराव हो गया है जिससे वाहन चालकों को परेशानी का काफी अनुभव हो रहा है। रूघाराम ने बताया कि यहां जेसीबी लगाकर पानी निकाला जा रहा है। अंडरब्रिज के पास वाहनों की लंबी कतार लग गई और छोटे वाहनों को ट्रेक्टर ट्रॉली पर चढ़ा कर अंडरब्रिज से पार करवाया गया। ग्रामीणों ने बताया कि प्रति वर्ष बरसात के समय में यही हाल होता है और कोई स्थाई व्यवस्था नहीं की जा रही है। वहीं गांव इंदपालसर सांखलान में घरों में पानी घुस गया और लोगों ने मोटरें लगाकर घर से बाहर पानी फैंक कर निकाला है। गांव रीड़ी में भी अनेक घरों में पानी घुस गया और ग्रामीण पानी निकालने में जुटे नजर आए। रीड़ी में लगातार पांचवी जोरदार बरसात आज हुई जिससे खेतों में नुकसान भी हुआ है। मूंगफली की फसल अधिक पानी से निढाल हो गई वहीं मिट्टी के बहाव के कारण जड़े भी निकल आई है। ऐसे में कहीं कहीं किसानों को नुकसान भी होगा। वहीं नोसरिया के ग्रामीणों ने बताया कि स्कूल में भारी जलभराव हो गया है जिससे शनिवार को शिक्षण भी बाधित होगा। वहीं गांव डेलवां में गुरूवार को नानूराम डेलू के खेत में स्थित पोल पर बिजली गिरी। महेंद्र डेलू ने बताया कि इससे करीब  एक दर्जन से अधिक पोल से तार टूट गया है। जिससे कृषि कुओं की सप्लाई बाधित हो गई है। किसान इसे दुरस्त करने की मांग भी विभागीय अधिकारियों से कर रहें है। वहीं बता देवें गांव बाना, लिखमीसर उत्तरादा, सांवतसर में भी शुक्रवार शाम भारी बरसात हुई है। पूरा वीडियो देखने के लिए क्लिक करें नीचे दी गईलिंक पर, पेज को फॉलो करना ना भूले– https://fb.watch/t7NRm-piOH/

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जैसलसर में जेसीबी की मदद से अंडर ब्रिज से पानी हटाया गया। (फोटो- रूघाराम)
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। लिखमीसर उत्तरादा में जमकर बरसे बादल। (फोटो-भागीरथ ज्याणी)
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव रीडी में भारी बरसात से मूंगफली फसल हुई पस्त, कहीं कहीं निकली जड़े भी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव डेलवां में करीब एक दर्जन पोल से टूटे तार, किसान परेशान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव सांवतसर में हुई अच्छी बरसात। (फोटो-मांगनाथ सिद्ध)
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सांवतसर में तेज हवा से टूट कर गिरी पेड की डाल।