Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 जुलाई 2024। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में चोरो का हौंसला लगातार बढ़ता जा रहा है और अब तो हौंसलों की बात इस कदर बढ़ गई है कि चोर भरे बाजार दुकानों को अपना निशाना बनाने लगे है। शुक्रवार अलसुबह तीन चोरों की गैंग ने गौरव पथ स्थित रिद्धकरण सुनार की दुकान में सेंध लगा ली। चोरों ने दुकान के ताले और गेट को तोड़ दिया व चोरी का प्रयास किया। लेकिन गनीमत रही की अपनी दुकान के ऊपर ही अपना घर बना कर रह रहें ज्वेलर्स रिद्धकरण एवं उसके परिजनों को आवाजें सुन कर जाग हो गई व चोरों को देख कर उन्होंने शोर मचाया। शोर सुन कर चोर वहां से भाग खड़े हुए व कस्बे में एक बड़ी वारदात होने से बच गई। रात को ही पुलिस को सूचना दी गई व एसआई धर्मपाल सहित पुलिस टीम भी मौक़े पर पहुंची। विदित रहे की अब पुनः सावे खुल रहे है और ऐसे समय मे स्वर्णकार व्यवसायियों की दुकानों में विवाह शादियों के गहने भी बड़ी मात्रा में रखें मिलते है। ऐसे में व्यापारियों ने पुलिस से चोरों पर अंकुश लगाने एंव गश्त बढ़ाने की मांग भी की है। बता देवें क्षेत्र में गत वर्ष भी बड़ी वारदातों में एक भी मामले में किसी गहने या नगदी की बरामदगी नहीं हुई है। नीचे दी गई लिंक पर जाकर देखें पूरा वीडियो-

https://fb.watch/t7bQEZKDfe/