Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
00000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 जुलाई 2024। राज्य सरकार द्वारा प्रदेश में संचालित 134 स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल विद्यालयों में पूर्व में तैयार विद्यालय भवन में सत्र 2024-25 से प्राथमिक कक्षाओं के संचालन हेतु प्रवेश नीति जारी कर दी गई है। राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद,जयपुर द्वारा जारी आदेश से पूर्व में (कक्षा 6 से 8) के लिए जारी प्रवेश नीति के अनुसार ही प्राथमिक कक्षाओं का संचालन एवं प्रवेश हेतु दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं। बीकानेर जिले का एकमात्र मॉडल स्कूल स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल, ऊपनी, श्रीडूंगरगढ़ ब्लॉक में स्थित है प्राथमिक कक्षाओं में प्रवेश के लिए संपूर्ण जिले से ऑनलाइन आवेदन svgmssridungargarh.com वेबसाइट पर और ऑफलाइन आवेदन विद्यालय में जमा करवाना होगा। प्रवेश में श्रीडूंगरगढ़ ब्लॉक के विद्यार्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी। स्कूल प्रशासन द्वारा प्रवेश हेतु तैयारी पूर्ण कर ली गई है। उल्लेखनीय है कि 2014 में शुरू किए गए स्वामी विवेकानंद मॉडल स्कूलों में गत वर्ष तक केवल छह से बारहवीं तक के विद्यार्थियों को ही प्रवेश दिया जाता था जबकि प्राथमिक कक्षाओं को संचालित करने के लिए करोड़ों रुपये की लागत से विद्यालय भवन तो बन तो बन गए थे लेकिन प्राथमिक कक्षाओं मे प्रवेश की स्वीकृति नहीं मिलने तथा अध्यापकों की नियुक्ति नही होने से इन भवनों का कोई उपयोग नहीं हो रहा था।
“कक्षा 1 से 5 तक प्रति कक्षा अधिकतम 40 विद्यार्थी प्रवेश ले सकते हैं। प्रवेश हेतु आवेदन पत्र 5 जुलाई से 12 जुलाई 2024 के तक ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से भरे जाएंगे। आवेदन पत्रों की संख्या 40 से ज्यादा होने पर विद्यालय परिसर में 16 जुलाई को लॉटरी के माध्यम से प्रवेश मिलेगा। 22 जुलाई से प्राथमिक कक्षाएं प्रारंभ हो जाएगी।”
योगेश शर्मा
प्रधानाचार्य मॉडल स्कूल श्रीडूंगरगढ़