Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
00000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 जुलाई 2024। एसबीआई देश के बैंकिग सेक्टर का गौरव है एवं श्रीडूंगरगढ़ चेस्ट ब्रांच द्वारा दी जा रही सेवाओं से क्षेत्रवासी अभिभूत है। यह विचार गत 1 जुलाई को एसबीआई दिवस पर आयोजित समारोह में क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता तुलसीराम चौरडिया व सूर्यप्रकाश गांधी ने व्यक्त किए। एसबीआई की चेस्ट ब्रांच में आयोजित इस कार्यक्रम में केक काट कर एसबीआई कार्मिकों ने उत्सव मनाया। कार्यक्रम में ब्रांच से स्थानांतरण होने वाले कार्मिकों का एवं श्रेष्ठ सेवाएं देने वाले कार्मिकों का अभिनंदन किया गया। इससे पूर्व सुंदरकांड के पाठ भी आयोजित किया गया। कार्यक्रम में श्रीडूंगरगढ़ चेस्ट ब्रांच, श्रीडूंगरगढ़ घूमचक्कर ब्रांच, दुलचासर, ऊपनी व मोमासर ब्रांच के कार्मिकों की उपस्थिति रही। चेस्ट ब्रांच मैनेजर राकेश ओला ने सभी कार्मिकों को एकजुटता एवं आपसी समन्वय से ग्राहक सेवाओं एवं उत्कृष्ट बैंकिंग के लिए सेवा देने की प्रेरणा दी और सभी का स्वागत करते हुए आभार जताया। इस मौके पर चालू वित्तिय वर्ष के लक्ष्यों के बारे में चर्चा भी की गई। घूमचक्कर ब्रांच मैनेजर मदनसिंह, मोमासर ब्रांच मैनेजर मनोहरलाल मीणा, ऊपनी ब्रांच मैनेजर कपिल मीणा ने भी सभी आभार जताया।