Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 जुलाई 2024। गांव बीरमसर में मेघवालों के मोहल्ले में दो दिन से बिजली गुल है और मोहल्ले वासी 48 से अधिक समय से बिना बिजली बैठे है। बिजली सप्लाई नहीं होने से मोहल्ले में पेयजल समस्या खड़ी हो गई जिसपर मोहल्लेवासियों ने रोष जताया। ग्रामीणों ने एकत्र होकर सुखी पड़ी पानी की खेलों से खाली लौट रहें पशुधन को देखकर नाराजगी जताई। जागरूक ग्रामीण युधिष्ठर ने बताया कि विभागीय अधिकारियों को कई बार जानकारी देने के बावजूद सुनवाई नहीं हो रही है। इस दौरान ईमीचंद, डालचंद, आसाराम, कुमाराम, केसराराम, मोहनराम, गोपीचंद, हेमाराम, ओमप्रकाश ने शीघ्र समस्या के समाधान की मांग की।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बीरमसर के मेघवालों के मोहल्ले में 2 दिन से बिजली नहीं होने पर ग्रामीणों ने जताई नाराजगी, समाधान की मांग की।

कस्बे के एक वार्ड में 10 दिन से गंदा पानी हो रहा है सप्लाई।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कस्बे के वार्ड नबंर 29 में हरिरामजी मंदिर में पास करीब 10 दिन से गंदा पानी सप्लाई होने की शिकायत करते हुए वार्डवासियों ने नाराजगी जताई। वार्ड वासियों ने तुरंत समस्या के समाधान की मांग की। सिटी जेईएन बजरंग पड़िहार ने टाइम्स को बताया कि सोमवार को ही इस समस्या की शिकायत मिली है। मंगलवार को सप्लाई के दौरान लाइन की जांच करवा कर समस्या के निदान प्रयास किया जाएगा।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। वार्ड 29 में हरिराम जी मंदिर के पास गंदा पानी आने की शिकायत पर विभागीय अधिकारी ने दिया समाधान का आश्वासन।