Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
evening
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

पर्यावरण सरंक्षण वर्तमान समय की जरूरत- एडवोकेट श्याम सुन्दर आर्य, किया पौधारोपण।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। महर्षि दयानंद सरस्वती छात्रावास श्रीडूंगरगढ़ में पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं जननेता रामेश्वरलाल डूडी के जन्मदिन पर वृक्षारोपण कर इस वर्ष के वृक्षारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर एडवोकेट श्याम सुन्दर आर्य ने कहा कि वर्तमान में भौगोलिक परिस्थितियों एवं पर्यावरणीय घटनाओं के बिगड़ रहें सन्तुलन के लिए पृथ्वी पर हरियाली जरूरी है। नागरिक अधिकाधिक पेड़ लगाकर पर्यावरण संरक्षण के महत्व को समझते हुए वर्तमान समय की जरूरत को जाने। इस अवसर पर साहित्यकार श्याम महर्षि, छात्रावास अधीक्षक श्रवण कुमार भामू, श्याम सारण, रामकिशन, हरिराम पूनियां, सुशील सेरडिया सहित छात्रावास में अध्ययनरत छात्र उपस्थित रहें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। डूडी के जन्मदिन पर दयानंद छात्रावास में पौधारोपण करते समिति सदस्य।

राजेडू स्कूल में सप्त दिवसीय ग्रीष्मकालीन शिविर प्रारंभ, किया पौधारोपण।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र के गांव राजेडू के राउमावि में सोमवार से ग्रीष्मकालीन शिविर प्रारंभ हुआ। इस दौरान शिक्षकों व विद्यार्थियों ने प्रधानाचार्य की प्रेरणा से विद्यालय में पीपल, नीम, आंवला, बरगद, पारिजात, जामुन, अनार, मौलश्री, शीशम, आदि के पौधे लगाकर विद्यालय को हरित विद्यालय, स्वच्छ विद्यालय बनाने का संकल्प लिया। प्रधानाचार्य रवींद्र कुमार उपाध्याय ने बताया कि सोमवार को विद्यार्थियों के लिए ग्रीष्मकालीन शिविर प्रारंभ किया गया। शिविर में विद्यालय के वरिष्ठ अध्यापक सुरेंद्रसिंह मीणा, जगदीश प्रसाद गरु और श्रवण कुमार शर्मा का जन्मदिन विद्यालय में पौधे लगाकर मनाया गया। प्रधानाचार्य ने पीपल, बरगद ,आंवला ,पारिजात, मौलश्री, नीम, आदि का महत्व बताते हुए मोहल्ले, खेत, खलिहान और गुवाड़ में लगाने की बात कही गई। इस दौरान शिविर प्रभारी मेघराम मीणा, देवीलाल गरवा और अविनाश जाट ने शिविर में पर्यावरण संरक्षण, ऊर्जा बचत, जल संरक्षण, स्वस्थ जीवन चर्चा के साथ साथ पौधों के महत्व पर प्रकाश डाला। विद्यार्थियों को प्रतिदिन पौधों में पानी डालने का संकल्प दिलाया गया। इस अवसर पर व्याख्याता सुंदरलाल सारण, दीपमाला ढाका,  गिरधारीलाल सारण, हेतराम गरु, शिवराम गोदारा,  विजय जाजोरिया,  किशनलाल चौधरी, नरेश यादव, श्रवण कुमार शर्मा, सपना मीना, चंद्रा मीणा, अनीता मीणा,  माया गरु आदि उपस्थित रहें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव राजेडू की स्कूल में पौधारोपण करते विद्यार्थी।

मूलाराम भादू ने किया पौधारोपण, खिलाया गौवंश को गुड़। 

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। किसान केसरी रामेश्वरलाल डूडी के जन्मदिन पर सोमवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष मूलाराम भादू ने अशोक का पौधा लगाया और गौवंश को गुड़ खिलाया। भादू ने डूडी के स्वास्थ्य के लिए मंगलकामनाएं की। इस दौरान बीरबलराम, नैमाराम, रामकुमार, सांवरमल, श्रवणराम, मुन्नीराम, भागीरथराम, सीताराम, गिरधारीलाल, रामचंद्र सहित अनेक ग्रामीण कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने अपनी सेवा सहयोग देकर डूडी के उत्तम स्वास्थ्य की प्रार्थना की।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। डूडी के जन्मदिन पर मूलाराम भादू के निर्देशन में किया गया गौशाला में गुड़ वितरण।

मोमासर में दी नए कानूनों की जानकारी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। देशभर में आज से लागू हुए नए कानूनों के बारे में ग्राम पंचायत मोमासर के पुस्तकालय में सरपंच जुगराज संचेती की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में एसआई मलकीतसिंह ने नए कानूनों के बारे में जानकारी दी। संचेती ने उपनिवेशवाद के प्रतिक औपनिवेशिक कानूनों के निर्मूलन और इन स्वदेशी संहिताओं के संवर्धन हेतु प्रधानमंत्री व गृहमंत्री का आभार जताया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव मोमासर में ग्रामीणों को नए कानूनों की जानकारी देते एस आई मलकीत सिंह।