Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
0b86eb24-505c-47cb-b4ff-c03c43d67f94
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 सितम्बर 2020। बीकानेर स्थित केंद्रीय कारागृह में भले ही जेल प्रशासन पुख्ता सुरक्षा बंदोबस्त के दावे करता हो लेकिन आये दिन जेल में से फोन कर हार्डकोर अपराधियों द्वारा लोगो को धमकाने के मामले सामने आते हैं। इसी दौर में बुधवार को श्रीडूंगरगढ़ के निवासी एक कैदी के पास बीकानेर जेल में चालू हालात में फोन मिलने के बाद हड़कंप मच गया है। बुधवार को जेल में तलाशी के दौरान एक की पैड सैमसंग मोबाइल, मय दो सिम और बैटरी के चालू हालत में जेल प्रसाशन ने बरामद किया है। मोबाइल मिलने के बाद बीछवाल थाने में जेल प्रहरी कमल किशोर ने जेल के बंदी श्रीडूंगरगढ़ के गांव डेलवा निवासी मुकेश पुत्र रतिराम जाट के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। मामले की जांच हैडकांस्टेबल जिलेसिंह करेंगे।