Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
0b86eb24-505c-47cb-b4ff-c03c43d67f94
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 सितबंर 2020। भाजपा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्मदिन सेवा सप्ताह के रूप में मनाने की तैयारियों में जुट गई है। इस दौरान कई तरह के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा और इन कार्यक्रमों को सफल बनाने की रणनीति आज देहात भाजपा ने तय करते हुए आयोजनों के प्रभारी व सहप्रभारियों की नियुक्ति दी है। सभी कार्यक्रमों को जनता से जोड़ने के निर्देश देते हुए देहात जिलाध्यक्ष ताराचंद सारस्वत ने ये नियुक्तियां की। सारस्वत ने कहा कि जिसमें मोदी के जन्मदिवस पर सेवा सप्ताह कार्यक्रम के लिए प्रभारी जिला महामंत्री कुम्भाराम सिद्ध व जिलामंत्री सह प्रभारी अगरसिंह पड़िहार को बनाया गया है, आत्मनिर्भर भारत कार्यक्रम के लिए प्रभारी जिला उपाध्यक्ष आसकरण भट्टड व सहप्रभारी जिला मंत्री जुगल किशोर बेलासर को बनाया गया है , शिक्षा नीति कार्यक्रम के लिए जिला उपाध्यक्ष प्रभारी शिव प्रजापत व जिलामंत्री देविलाल मेघवाल को जिम्मेदारी दी गई है ।