Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 जून 2024। धोलिया रोड जीएसएस में लगाने के लिए 5 एमवीए का पॉवर ट्रांसफार्मर बीकानेर से श्रीडूंगरगढ़ पहुंच गया है। विभागीय कार्मिक शीशपाल ने बताया कि इसे सेसोमू के सामने से कालू रोड से होकर धोलिया जीएसएस पहुंचाएंगे। जीएसएस पर तकनीकी एक्सपर्ट एईएन अभिषेक दुबे भी पहुंचे और यहां रखे ट्रांसफार्मरों की जांच की। दुबे ने बताया ये टेक्निकल रूप से ठप्प हो गए है और ये शुरू नहीं हो पाएंगे। बता देवें आधा शहर और धोलिया गांव गर्मी से बेहाल है। लोग घरों में टंकियों में पानी नहीं चढ़ा पाए जिससे नीचे के होद से पानी निकाल कर लोग पानी भरकर काम चलाते नजर आए। छोटे बच्चों को लेकर महिलाएं पंखियाँ झलती नजर आ रही है। गर्मी ने हाल बेहाल कर दिया है। हालांकि बादल छाए परन्तु गर्मी व उमस भी खूब है। निगम के सहायक अभियंता मुकेश मालू ने बताया कि क्रेन द्वारा शीघ्र ही इसे रखवा कर कुछ घण्टो में जोड़ कर बिजली बहाल कर दी जाएगी। ध्यान रहें इस जीएसएस से कस्बे के आडसर बास, कालूबास, माणक चौक से जुड़ा रानी बाजार, राजा बाजार, पुरानी घासमंडी क्षेत्र सभी जगहों में बिजली बंद है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सेसोमू तक पहुंचा ट्रांसफार्मर।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कुछ घण्टो में होगी बिजली बहाली।