Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
IMG-20240626-WA0106
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 जून 2024। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में बुधवार शाम को आई हल्की बारिश के बाद हुई बिजली कटौती से कस्बेवासी खासे परेशान हैं। इस परेशान को बढाने वाली बड़ी खबर विद्युत विभाग से आ रही है। शहर में धोलिया रोड जीएसएस में लगा पावर ट्रांसफार्मर जल गया है और इसे शुरू करने के सभी स्थानीय उपाय नाकाम रहे हैं। ऐसे में अब इस जीएसएस से जुड़ा आधा शहर और धोलिया गांव में बिजली नया पावर ट्रांसफार्मर लगने तक अनिश्चितकालीन बन्द हो गई है। निगम के सहायक अभियंता मुकेश मालू ने बताया कि करीब 4 बजे ट्रांसफार्मर जल गया और रात 11.30 बजे तक उसे शुरू करने के प्रयास निगम कार्मिकों ने किए हैं। लेकिन सारे प्रयास विफल हो गए हैं। इस सबन्ध में उच्चाधिकारियों को अवगत करवा दिया गया है और गुरुवार को नया ट्रांसफार्मर आने व लगने, चार्ज होने के बाद ही गुरुवार शाम या रात तक सप्लाई शुरू हो पाएगी। इस जीएसएस से कस्बे के आडसर बास, कालूबास, माणक चौक से जुड़ा रानी बाजार, राजा बाजार, पुरानी घासमंडी क्षेत्र सभी जगहों में बिजली बंद रहेगी। विदित रहे कि आधे से ज्यादा शहर में बिजली बंद होने के बाद क्षेत्रवासी खासे परेशान हो रहे हैं एवं लोगो के घरों में इन्वर्टर भी फेल हो गए हैं।