Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
00000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 जून 2024। भाजपा ओबीसी मोर्चा की संभाग स्तरीय बैठक बुधवार को सरदारशहर में आयोजित की गई। बैठक में संभाग के चारों जिलों के मोर्चा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने भाग लिया एवं संगठनात्मक मजबूती के लिए चर्चा की गई एवं हरा-भरा प्रदेश हमारा अभियान के तहत आगामी 6 जूलाई तक मोर्चा के प्रत्येक कार्यकर्ता द्वारा एक एक पौधा अपनी मां के नाम से लगाने का निर्णय लिया गया। बेैठक में प्रदेश महामंत्री सुनील यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील गहलोत, महावीर चारण ने मोर्चा के कार्यकर्ताओं से मोर्चा की गतिविधियों को और तेज करते हुए ओबीसी समाज को पार्टी से जोड़ने की जिम्मेदारी दी। बैठक में चूरू जिलाध्यक्ष मुरलीधर सैनी, बीकानेर देहात जिलाध्यक्ष विनोद गिरी गुंसाई, बीकानेर शहर जिलाध्यक्ष राजाराम सिगड़, हनुमानगढ़ जिलाध्यक्ष पवन बागोरिया, गंगानगर जिलाध्यक्ष सुरेश सुथार, पूर्व प्रधान सत्यनारायण सारण, कमल निर्वाण, सुशील वर्मा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य महंगासिंह ढिल्लो, रेवंत सेन, रामनिवास सेन, लोकेश कुमार, जितेन्द्रसिंह, जयलाल, कानसिंह भाटी आदि ने ओबीसी समाज के लोगों के कार्य सरकार में प्राथमिकता से करवाने की बात कही। कार्यक्रम में श्रीडूंगरगढ़ के भाजपा नेता एवं ओबीसी मोर्चा देहात जिलाध्यक्ष विनोद गिरी गुंसाई के साथ साथ अशोक माली, पवन स्वामी भी शामिल रहे।