Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
WhatsApp Image 2024-06-23 at 16.25.34
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 जून 2024। महर्षि दयानन्द सरस्वती बालिका छात्रावास श्रीडूंगरगढ़ के प्रांगण में आयोजित बैठक में अभयसिंहपुरा के दिवंगत पिता पुत्र गंगाराम महिया व पन्नाराम महिया की स्मृति में इनके पुत्रों किशनाराम और हेमाराम एवं पौत्र भंवरलाल, आदूराम, हनुमान महिया ने एक कमरा मय बरामदा निर्माण की घोषणा की है। इस अवसर पर जिला न्यायाधीश मदन गोपाल आर्य ने छात्रों को सम्बोधित करते हुए कहा कि कड़ी मेहनत एवं पूर्ण मनोयोग से शिक्षा के प्रति समर्पित होकर कर्मयोगी बनने से सफलता निश्चय ही मिलने की प्रेरणा दी। पूर्व जिला प्रमुख मेघाराम महिया ने शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु छात्रावास मैनेजमेंट एवं दानदाताओं का आभार प्रकट करते हुए कहा कि आज समाज के प्रत्येक व्यक्ति को इस संस्था में अपनी भागीदारी निभानी चाहिए। संस्था के मंत्री सुशील सेरडिया ने छात्रावास परिसर की प्रगति रिपोर्ट एवं प्रस्तावित कार्यों से अवगत कराया। इस अवसर पर पूर्व सरपंच लक्ष्मणराम खिलेरी, सहीराम आर्य, कोडाराम भादू, प्रभूराम बाना, हरिराम नैण, प्रेम प्रकाश महिया, मुखराम, कानाराम महिया सहित छात्रावास में अध्ययनरत छात्र उपस्थित रहें। छात्रावास अधीक्षक श्रवण कुमार भाम्भू ने दानदाता परिवार एवं सभी का आभार प्रकट किया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। छात्रावास में अभयसिंहपुरा के महिया परिवार ने एक कमरा मय बरामदा बनाने की घोषणा की, समिति ने जताया आभार।