Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
IMG-20240622-WA0003
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 जून 2024। झूठे मुकदमे में फंसाने के नाम पर ब्लैकमेल करने के आरोप में एक जने के खिलाफ श्रीडूंगरगढ़ थाने में मामला दर्ज हुआ है। पुलिस के अनुसार गांव रीड़ी निवासी 24 वर्षीय कालूराम पुत्र कोजाराम ने राजेन्द्र नौसरिया निवासी मिंग्सरिया के खिलाफ ब्लैकमेल करते हुए उससे 2 लाख रूपए मांगने का आरोप लगाए है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने उसके भाई के खिलाफ अपने ही मोहल्ले के एक जने से मुकदमा दर्ज करवाया। आरोपी ने परिवादी व उसके परिवार को धमकाते हुए झूठे मामले में फंसाने की धमकी दी। परिवादी ने उसे पांच हजार रूपए भी दिए व उसके बाद भी उसे 200, 200, 200, 100, 250, 500 रूपए भी भेजे। आरोपी ने 10-15 दिन पहले एक लाख रूपए मांगे और मना करने पर थाने में उसके खिलाफ रिपोर्ट दे देने की बात कही। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई रविंद्र सिंह को दी है।