Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
sri-news-banner-Recovered
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 जून 2024। पूरे वोल्टेज व पूरी बिजली की मांग के साथ बिजली समस्याओं को लेकर गांव सेरूणा के ग्रामीण पूर्व मंत्री गोविंदराम की अगुवाई में प्रदर्शन करते हुए शुक्रवार को विभाग के जोनल चीफ एमके जोशी से मिले। करीब एक घंटे चली वार्ता में श्रीडूंगरगढ़ से अधीशासी अभियंता विष्णु मैथी भी मौजूद रहें। अधिकारियों से हुई वार्ता में ग्रामीणों ने सेरूणा में 220 केवी का कार्य शुरू करवाने, गांव के तीनों 33केवी पर फिल्टर बराबर करने, वोल्टेज की ट्रिपिंग रोकने, गांव की घरेलू सप्लाई में वोल्टेज सुचारू देने, जीएसएस द्वितीय पर बड़ा ट्रांसफार्मर रखवा कर आपूर्ति सही ढंग से करने, ट्रासंफार्मर जलने पर तुरंत ट्रांसफार्मर बदल कर देने की मांगे रखी। इस पर अधिकारियों ने ग्रामीणों को सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया। ग्रामीणों ने समाधान के लिए सात दिन का समय देने की बात कही और कार्य नहीं होने पर दुबारा प्रदर्शन की राह पर चलने की चेतावनी दी। इस दौरान गांव के प्रेम भादू, सीताराम गोदारा, भंवरलाल ज्याणी, हेतराम, रामा भादू, जेठाराम भादू, नानूराम गोदारा, भगवानाराम कूकणा, लेखराम गोदारा, ईश्वरनाथ सिद्ध, दोलतराम गोदारा, प्रथ्वीसिंह, नंदराम गोदारा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पूर्व मंत्री की अगुवाई में ग्रामीणों ने जताया रोष, लंबी वार्ता में मिला सात दिन कार्य शुरू करने का आश्वासन।