Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
sri-news-banner-Recovered-Recovered
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 जून 2024। मानसून पूर्व मौसम के साथ ही बारानी किसानों ने भी खेत में फसल की तैयारी प्रारंभ कर दी है। शुक्रवार सुबह गांव रीड़ी में किसान सेवा केंद्र पर किसानों की भीड़ लगी है और वे यहां मोठ बीज नहीं मिलने पर रोष जता रहें है। किसानों का आरोप है कि वे पात्र है परंतु उन्हें बीज नहीं दिया जा रहा है। यहां अनेक महिला किसान भी लाइन में लगी है और उन्होंने भी रोष जताया है। किसानों ने मनमर्जी से किट वितरण करने का आरोप लगा रहें है। उन्होंने अधिकारी पर केंद्र नहीं आने व जरूरतमंद को बीज नहीं देकर समर्थ ग्रामीणों को बीज देने पर विरोध जता रहें है। किसान यहां सड़क जाम की बात कह रहें है परंतु उनसे समझाईश की जा रही है। कृषि सहायक अधिकारी सुरेंद्र मारू ने बताया कि ये मिनी किट सरकार द्वारा जरूरत मंद किसान को ही देने के लिए सिमित संख्या में ही दी जाती है। इसमें लघु कृषक को प्राथमिकता दी जाती है, विभाग पारदर्शिता के साथ कार्य कर रहा है। इसमें भी अब राशन की तरह ओटीपी से ही बीज दिया जा सकता है जिससे पारदर्शिता कायम हो सकें।
समिति मात्रा में आते है बीज, जरूरतमंद को है प्राथमिकता।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स।
किसान सेवा केंद्र पर मोठ, बाजरा, मूंग व ग्वार के मिनी किट सरकार द्वारा जिला वाइज दिए जाते है। ये किट सिमित मात्रा में होते है और लघु, सीमांत, महिला व एससी एसटी वर्ग को प्राथमिकता के साथ दिए जाने का प्रावधान है। इस किट में चार किलो बीज होता है जो अच्छी उत्पादकता के लिए गरीब किसानों में वितरित किए जाते है। किट की संख्या कम होने पर कमेटी द्वारा जरूरतमंद किसानों का निर्धारण कर किट दिए जाते है।
240 किट मिली, आज उमड़ी भीड़।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स।
किसान सेवा केंद्र रीडी़ के संचालक दिलीप महिया ने बताया कि रीड़ी सेवा केंद्र को 240 किट मोठ के प्राप्त हुए जिनमें से गुरूवार को 175 किट ओटीपी लगाकर पूर्णतया पारदर्शी ढंग से वितरित कर दिए गए है। महिया ने कहा कि शुक्रवार सुबह केंद्र पर भीड़ उमड़ आई और करीब 300 किसान पहुंच गए। मिनी बीज किट सप्लाई व उपलब्धता के आधार पर जरूरतमंद को दिए जाते है। पूरा वीडियो देखने के लिए क्लिक करें नीचे दी लिंक पर– https://fb.watch/sQO0yq6wUH/