Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
sri-news-banner-Recovered
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 जून 2024। बाना, रीड़ी होते हुए श्रीडूंगरगढ़ घुमचक्कर से बीकानेर जा रही एक बस की बीकानेर से श्रीडूंगरगढ़ आ रही एक कार से टकरा गई। कार में सवार बीकानेर निवासी दीपक पुत्र सुदंरलाल सोनी व मोहित पुत्र हनुमानप्रसाद सोनी गंभीर रूप से घायल हो गए है। नापासर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दोनों घायलों को पीबीएम पहुंचाया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों घायल श्रीडूंगरगढ़ आ रहें थे और रास्ते में उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बस में सवार सभी नागरिक सुरक्षित है। नापासर पुलिस द्वारा दुर्घटना में आगामी कार्रवाई की जा रही है।