Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
sri-news-banner-Recovered
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 जून 2024। श्रीडूंगरगढ़ थाने में जबरन खेत में घुसकर एक महिला सहित परिवार के साथ की मारपीट करने के आरोप में चार जनों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव तोलियासर निवासी सुशीला देवी पत्नी शैतानसिंह सुनार ने इसी गांव के सीताराम पुरोहित, मघराज पुरोहित, श्रीडूंगरगढ़ निवासी मूलचंद व उदरासर निवासी तेजाराम जाट के खिलाफ आरोप लगाए है। परिवादिया ने पुलिस को बताया कि तोलियासर गांव की रोही में स्थित उसके खेत पर कब्जा करने की नियत से आरोपियों ने 12 पट्टियां तोड़ दी व तारबंदी को उखाड़ दिया। परिवादिया व उसके पति और परिवार के साथ गाली गलौच करते हुए मारपीट की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई हेतराम को सौंप दी है।

युवती के साथ मारपीट, बाप बेटे पर आरोप।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स।
बीकानेर के सदर थाने में कुंतासर निवासी प्रियंका जाट ने थाने पहुंच कर दो जनों के खिलाफ मारपीट करने का मामला दर्ज करवाया है। परिवादिया ने पुलिस को बताया कि धोबीधोरा के पास बुधवार को सुबह करीब 10 बजे राकेश ढोली व उसके पिता मालाराम ने उसके साथ मारपीट की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एसआई मोनिका को दी है।