Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
sri-news-banner-Recovered-Recovered
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 जून 2024। इवनिंग न्यूज एक्सप्रेस में प्रस्तुत है क्षेत्र की खास खबरें एक साथ।

पैतृक गांव के लिए सक्रिय हुए ताराचंद, लंबित लाईन जुड़ने की जगी उम्मीद।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 जून 2024। क्षेत्रिय विधायक ताराचंद सारस्वत के पैतृक गांव गुंसाईसर बड़ा में बिजली सप्लाई करीब तीस साल पुरानी बिजली लाईन से हो रही है। ऐसे में यह लाईन आए दिन फाल्ट रहती है व लाईन पर लोढ़ बढ़ने से आए दिन टुटती भी रहती है। ऐसे में गुंसाईसर बड़ा सहित आस पास के कई गांवों में सप्लाई में आए दिन लंबी लंबी कटौती की बाधा आती रहती है। हालांकी ग्रामीणों द्वारा लगातार मांग उठाने के बाद गत सरकार में श्रीडूंगरगढ़ 220 केवी जीएसएस से गुंसाईसर बड़ा की पुरानी लाईन को बदलने एवं नई लगाना पारीत हो कर दिया गया था। लेकिन कार्य लंबे समय से लंबीत ही पड़ा था। ऐसे हालातों को बदलने के लिए सारस्वत के विधायक बनने के बाद ग्रामीणों ने कई बार उनसे भी गुहार लगाई। आखिर सोमवार को विधायक स्वंय इस लाईन के अधुरे काम को देखने पहुंचें एवं मौके पर से ही लंबित लाईन का कार्य त्वरित करवाने के निर्देश विद्युत विभाग के उच्चाधिकारियों को फोन कर दिए। विधायक की सक्रियता के बाद ग्रामीणों को यह लाईन जल्द श्रीडूंगरगढ़ से जुड़ने की उम्मीद जगी है व ग्रामीणों ने विधायक का आभार जताया है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़-गुंसाईसर बड़ा की नई बिजली लाईन के कार्य को गति देने के निर्देश देते विधायक ताराचंद सारस्वत।

वन क्षेत्र के लिए नासूर बने डंपिग यार्ड को व्यवस्थित करने की कवायद।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 जून 2024। श्रीडूंगरगढ़ से गुंसाईसर बड़ा के बीच में विस्तृत भू-भाग में फैला वनक्षेत्र के लिए नासूर बन चुका श्रीडूंगरगढ़ नगरपालिका का डंपिग यार्ड अब व्यवस्थित होने की कवायद शुरू हुई है। विदित रहे कि यह डंपिग यार्ड नगरपालिका के कार्मिकों, अधिकारियों की गैरजिम्मेदारी के कारण पूरे वन क्षेत्र में पौलीथीन सहित कचरे का फैलाव करने का जिम्मेदार बन रहा है। ऐसे में विधायक ताराचंद सारस्वत ने इस संबध में गत दिनों जयपुर पहुंच कर नगरीय विकास मंत्री झाबर सिंह खर्रा से मुलाकात की थी एवं डंपिंग यार्ड से कचरा वन क्षेत्र में नहीं फैले ऐसी व्यवस्था करने की मांग की थी। इस पर मंत्री के निर्देशों के बाद सोमवार को डंपिंग यार्ड में कचरा निस्तारण, प्रबंधन की मशीनें पहुंची है एवं क्षेत्रवासियों को उम्मीद है कि अब यह कचरा हद से ज्यादा नहीं फैलेगा। इनका अवलोकन करने सोमवार को विधायक सारस्वत भी डंपिंग यार्ड में पहुंचें व इस दौरान पालिकाध्यक्ष मानमल शर्मा, पार्षद रजत आसोपा, श्यामसुंदर पुरोहित, मूलचंद इंदौरिया आदि भी साथ रहे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नगरपालिका में डंपिग यार्ड में कचरा निस्तारण संबधी प्रयासों का अलवोकन करने पहुंचें विधायक ताराचंद सारस्वत।

स्कूल खुलवाने व नलकुप बनवाने की मांग।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 जून 2024। भीम सेना के जिलाध्यक्ष तिलोकाराम मेघवाल ने विधायक ताराचंद सारस्वत को पत्र लिखकर श्रीडूंगरगढ़ कस्बे के वार्ड 28 में पेयजल समस्याओं के समाधान के लिए नया ट्यूबवेल बनवाने व नई स्कूल खुलवाने की मांग की है। तिलोकाराम ने कहा कि वार्ड में कच्ची बस्ती है और करीब 400 से अधिक परिवार यहां निवास कर रहें है। वार्ड में नया ट्यूबवेल व स्कूल की सुविधा की जरूरत है जिससे गरीब लोगों को शिक्षण व पेयजल की सुविधा मिल सकें।