Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
sri-news-banner-Recovered
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 जून 2024। बुधवार 12 जून की शाम को गांव हेमासर में मिले युवती के शव के मामले में मृतका के भाई ने इसी गांव के युवक पर दुष्कर्म का प्रयास करने और सफल नहीं होने पर हत्या कर देने का आरोप लगाया है। मृतका के भाई सुमेरमल ने पुलिस को बताया कि आरोपी युवक कोजूराम काफी दिनों से उसकी बहिन के पीछे घूमते हुए उसे तंग परेशान करता था। आरोपी बुधवार शाम करीब 5 बजे उसकी नाबालिग बहिन को बहला फुसला कर सुने बाड़े में ले गया। उसने अपने दोस्तों के साथ मिल कर दुष्कर्म का प्रयास किया। असफल रहने पर अपने दोस्तों के साथ मिल कर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी नेशनल हाइवे स्थित एक होटल पर जहां वह काम करता था, वहां जाकर छिप गया। वहीं दूसरी और युवती को घर पर नही पा कर उसके परिजनों ने तलाश शुरू की। युवती के भाई ने संदेह के आधार पर हाइवे स्थित होटल पर आए तो आरोपी उन्हें देखते ही भागने लगा। इस पर युवती के भाई व ग्रामीणों ने उसे पकड़ कर काबू किया व पूछा तो आरोपी ने गलती हो जाने की बात कहते हुए घटनास्थल की जानकारी दी। युवती के भाई ने होटल से ही फोन कर गांव में मौजूद अपने दूसरे भाई को सूचना दी तो वह मौके पर पहुंचा जहां युवती का शव पड़ा था। इस पर पुलिस को सूचना दी गई तो पुलिस होटल पर पहुंची व आरोपी को पकड़कर लिया। घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। पुलिस द्वारा शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है व आरोपी को राउण्डअप कर लिया गया है। मामले की जांच थानाधिकारी करेंगे।