Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
0001
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 जून 2024। जनवरी-2025 के सत्र से विश्वविद्यालयों व कॉलेजों में नई व्यवस्था लागू होगी। यूजीसी ने इसकी अनुमति दे दी है और पहला सत्र जुलाई-अगस्त से शुरू होगा। दूसरा सत्र जनवरी-फ़रवरी से प्रारंभ होगा। दोनों सत्र 12-12 महीने चलेंगे और दोनों में दो बार प्रवेश और दो बार फाइनल परीक्षा होगी। वहीं दो दो बार प्लेसमेंट के भी मौके मिलेंगे। दूसरा सत्र नवबंर दिसंबर में खत्म होगा। इस फैसले से विश्वविद्यालय व उच्च शिक्षा संस्थानों में रेगुलर मोड में ग्रेज्युएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन और पीएचडी के सभी पाठ्यक्रमों में जनवरी 2025 से दाखिले होंगे। अभी दुनिया की टॉप-300 यूनिवर्सिटीज़ में साल में 2 बार प्रवेश होते है। यूजीसी चेयरमैन प्रो एम जगदेश कुमार ने बताया कि इस व्यवस्था से दो अलग अलग सत्र चलाने का प्रावधान सभी विश्वविद्यालयों के लिए अनिवार्य नहीं है। लेकिन जिनके पास तय मानकों के हिसाब से पर्याप्त बुलियादी संसाधन उपलब्ध है, ऐसे विवि जनवरी, 2025 से सभी कोर्सेज के लिए अपना दूसरा सेशन शुरू कर सकते है। इन संस्थानो के पास जनवरी सत्र शुरू करने की तैयारी के लिए अभी छह माह का समय भी है।