Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
0001
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 जून 2024। क्षेत्र के गांव बाडेला में आज सुबह 9 बजे बिजली विभाग के कार्मिक पहुंच गए और आबादी क्षेत्र में खड़े जर्जर पोल को बदल दिया। जेईएन दिनेश शर्मा ने बताया कि टीम द्वारा आज बाडेला से ही कार्य प्रारंभ किया गया व सबसे पहले पोल बदलने की कार्रवाई पूरी कर दी गई है। इससे 1 बजे स्पलाई प्रारंभ कर दी गई। इससे ग्रामीणों ने राहत की सांस ली और मौके पर पूर्व सरपंच तोलाराम ज्याणी, सागरमल ज्याणी, बजरंग जोशी, राजूराम खाती, ओमप्रकाश तिवाड़ी, सीताराम ज्याणी, सोहनराम पांडिया सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहें। सभी ने गांव की समस्या बने इस पोल की खबर का प्राथमिकता से प्रकाशन करने पर श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स का आभार जताया। ग्रामीणों ने बताया कि इससे विभाग के अधिकारी को पोल की स्थिति के बारे में पूरी जानकारी मिली और उन्होंने तुरंत बदलने की कार्रवाई कर दी। ग्रामीणों ने विभागीय कार्मिकों का भी आभार जताया। इस दौरान तोलाराम ज्याणी ने बताया कि गांव के अधिकांश बुजुर्ग व युवा श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के नियमित पाठक है और अपने क्षेत्र के सभी समाचारों से अपडेट रहते है। सोहनराम पांडिया ने बताया कि टाइम्स की प्रामाणिकता के कारण ही हर गांव ढाणी तक लोग टाइम्स को ही पढ़ रहें है। टाइम्स के कारण हर वर्ग तक अपने क्षेत्र की खबरों की पहुंच हो गई है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सोमवार शाम श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स में समस्यात्मक खबर प्रकाशित की गई।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सुबह 9 बजे कार्मिक पहुंचे व पोल को बदलने की कार्रवाई पूरी की।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नए लगे पोल से बिजली सप्लाई भी शुरू कर दी गई है, ग्रामीणों ने टाइम्स और बिजली विभाग का आभार जताया।