Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
sri-news-banner-Recovered
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 जून 2024। भारत देश में गौ-हत्या पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाने की मांग को लेकर देशभर में जागृति की मुहिम चलाने वाले जगद्गुरू शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती 11 जून को 11.30 बजे गांव बिग्गा पहुंचेंगे। शंकराचार्य गौ-रक्षा के लिए बलिदान देने वाले वीर बिग्गाजी महाराज के दर्शन कर मंदिर में श्रद्धालुओं को संबोधित करेंगे। मंदिर समिति ने आयोजन की तैयारियां प्रारंभ कर दी है। इस दौरान श्रद्धालु जगद्गुरू के दर्शन कर उनके आर्शीवचन का लाभ ले सकेंगे। समिति सदस्यों ने क्षेत्र के सभी नागरिकों से सपरिवार भारतीय वेशभूषा में पहुंच कर संत दर्शन करने की अपील की है। बता देवें बिग्गा में जगद्गुरू दर्शन व आर्शीवचन कार्यक्रम के बाद वे गांव रिड़ी पहुंचेगें जहां सत्यनारायण भारद्वाज के यहां चरण पादुका पूजन का आयोजन होगा। इसके बाद शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद यहां से बीकानेर में आयोजित समारोह में भाग लेंगे। बुधवार को वे बीकानेर में नगर भ्रमण में भाग लेंगे तथा गुरूवार को विशाल धर्मसभा में भाग लेंगे।