Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
sri-news-banner-Recovered-Recovered
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 जून 2024। कालूबास के वार्ड 1 में के नागरिकों ने एकत्र होकर कालू रोड पर स्थित दो दुकानों में अवैध शराब की बिक्री का आरोप लगाया है। वार्डवासियों ने इसे बंद करवाने की मांग करते हुए लिखित में शिकायत उपखंड अधिकारी उमा मित्तल को दी है। नागरिकों ने बताया कि लूणकरणसर की ओर जाने वाली रोड पर दो दुकानें है जिनमें दुकान संचालक द्वारा अवैध रूप से शराब बेचने का काम किया जा रहा है। जिससे वाहं शराबियों का जमघट लगा रहता है और यहां से आने जाने वाले राहगीरों को शराबी प्रवृत्ति के लोग तंग परेशान करते रहते है। यहां पास ही में बड़ा स्कूल है जिससे सैंकड़ो बच्चों का आना जाना है। मोहल्लेवासियों के ओलमा देने पर दोनों संचालक धमकियां देते हुए शराब बेचने की बात कहते है। मोहल्लेवासियों ने कहा कि ये संचालक मोहल्ले की शांति भंग कर रहें है और इनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। उपखंड अधिकारी उमा मित्तल ने सकारात्मक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।