Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
IMG-20240605-WA0003
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 जून 2024। गांव कितासर भाटियान से 31 मई को लापता हुए एक युवक के भाई ने श्रीडूंगरगढ़ थाने में गुमशुदगी दर्ज करवाई है। भागीरथ पुत्र रामुराम जाट ने पुलिस को बताया की उसका भाई राजूराम धतरवाल 31मई की सुबह 9.30 बजे नाश्ता करके गांव जाने का कह कर ढाणी से निकला। रात को वह घर नहीं लौटा तो उसे फोन करने पर उसका फोन स्विच ऑफ आया। परिजनों ने सोचा वह गांव के मकान में रूक गया होगा। जब अगले दिन भी वह नहीं आया तो 2 जून को परिवादी और उसका भाई गंगाधर गांव के मकान में आए तो वहां राजूराम का फोन तो वहां मिला परंतु उसका कुछ पता नहीं चल पाया। भाइयों ने उसे ढूंढने का प्रयास किया परंतु नाकाम रहें। परिवादी ने गुमशुदगी दर्ज करवाते हुए पुलिस से उसे ढूंढने की गुहार लगाई। मामले की जांच एएसआई हेतराम को दी गई है।