Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
WhatsApp Image 2020-09-05 at 20.03.07
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 सितबंर 2020। कस्बे में आज शिक्षक दिवस पर कस्बे की भावी पीढ़ी को ज्ञान व संस्कार देने वाले 11 शिक्षकों का सम्मान आज लॉयन्स क्लब ग्रेटर द्वारा किया गया। विश्वकर्मा भवन में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए क्लब अध्यक्ष डालनाथ सिद्ध ने देश निर्माण व समाज की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका शिक्षकों की बताई। कार्यक्रम में कस्बे के सेवानिवृत शिक्षक लूणाराम जाट, बनवारीलाल आर्य, फुसनाथ सिद्ध, बजरंगलाल सेवग, हनुमानसिंह मोटसरा, विजयराज सेवग, भवानी सिद्ध, मनोज गु्सांई, रमेश शर्मा, कचंनलता भनोत, आदूराम जाखड़ को शॉल उढ़ाया व श्रीफल, प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। क्लब सचिव रविप्रकाश शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में क्लब द्वारा आयोजित वर्ष भर की सेवा गतिविधियों में सक्रिय रहे क्लब सदस्यों, क्लब के आर्थिक सहयोगियों, 11 वरिष्ठ शिक्षकों, मीडियाकर्मियों एवं कोरोना योद्धाओं का सम्मान किया गया। कार्यक्रम का संयोजन महावीर माली ने किया एवं अतिथि रूप में उपस्थित क्लब के जॉन चैयरपर्सन सत्यनारायण स्वामी ने सेवा कार्यों को और अधिक विस्तार देने की प्रेरणा दी। सोशल डिस्टेंस के साथ आयोजित इस कार्यक्रम में क्लब सदस्य महेश राजोतिया, भवानीशंकर उपाध्याय, बजरंग भाम्भू, वैद्य पीडी स्वामी, आनंद डागा, बनवारी सारस्वत, श्याम सारस्वत, मनीष शर्मा, श्रीभगवान स्वामी आदि सक्रिय रहे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। लॉयन्स क्लब ग्रेटर ने कस्बे के 11 शिक्षकों का सम्मान किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। लॉयन्स क्लब ग्रेटर ने कस्बे के मीडिया कर्मियों का भी सम्मान किया।