Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
0000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 जून 2024। सेरूणा व श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने अलग अलग कार्रवाईयों में सात जनों को पकड़ कर गिरफ्तार किया। श्रीडूंगरगढ़ पुलिस के एसआई मलकीत सिंह ने रविवार शाम सवा 6 बजे जानलेवा हमले के आरोपी ठुकरियासर निवासी नरेन्द्रसिंह पुत्र प्रेमसिंह को गिरफ्तार कर हवालात में बंद किया। वहीं हैड कांस्टेबल लक्ष्मणसिंह ने रविवार दोपहर 3.40 बजे बिग्गाबास निवासी अन्नाराम पुत्र नत्थाराम मेघवाल व भीखाराम पुत्र नत्थाराम मेघवाल को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार किया। दूसरी और सेरूणा थाना क्षेत्र में सेरूणा के पास ही हाइवे पर स्थित होटल में तोड़फोड़ व पिस्टल से हवाई फायर करने वाले गुसाईंसर छोटा निवासी रामस्वरूप पुत्र अर्जुनराम जाट, सीताराम पुत्र कोजाराम जाट, वजिय पुत्र मोहनलाल गोदारा व कालू उर्फ कालूराम उर्फ राजेश पुत्र ओमप्रकाश भार्गव निवासी आड़सर बास को अरेस्ट किया। सभी आरोपियों को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा।