Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
0b86eb24-505c-47cb-b4ff-c03c43d67f94
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 सितबंर 2020। आज चारों तरफ शिक्षक दिवस की शिक्षकों को बधाईयां देने, सम्मान देने का दौर चल रहा है ऐसे में ऑल इंडिया प्राईवेट टीचर्स एसोसिएशन से जुड़े क्षेत्र के निजी शिक्षक आज शिक्षक दिवस के सम्मान समारोहों के आयोजनों का बहिष्कार कर रहें है। एसोसिएशन के मुरली मनोहर शर्मा ने कहा कि आज कोरोना के संकट में निजी शिक्षक भारी समस्याओं का सामना कर रहे है। क्योंकि अभिभावक शुल्क का भुगतान नहीं कर रहें है और इससे निजी शिक्षकों को वेतन से समझौता करना पड़ रहा है। शिक्षकों के घर परिवार का खर्च उठाना संभव नहीं हो पा रहा है जिससे निजी शिक्षकों के सामने भारी संकट खड़ा हो गया है। शर्मा ने कहा कि ऑनलाइन पढ़ाने के लिए रात रात जाग कर शिक्षकों ने अपने आप को तैयार किया और छात्रों को लगातार ऑललाइन पढ़ाया जा रहा है फिर भी संस्थानों में प्राइवेट शिक्षकों की वेतन कटौती सबसे पहले हो रही है। इन हालातों पर राज्य सरकार और केन्द्र सरकार कोई संज्ञान नहीं ले रही है। श्रीडूंगरगढ़ निवासी शर्मा ने राजस्थान व गुजरात के निजी शिक्षकों से संपर्क कर आज आयोजित होने वाले सम्मान समारोहों का बहिष्कार करने की अपील की तथा सरकार व अधिकारियों तक बात पहुंचाई। एसोसिएशन के बीकानेर जिला प्रमुख वेदांता विजन स्कूल के पंकज पारिक ने क्षेत्र के निजी शिक्षकों से सम्मान समारोहों का बहिष्कार कर एसोसिएशन को मजबूत करते हुए सरकार तक अपनी बात पहुंचाने की अपील की है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मुरली मनोहर शर्मा ने निजी शिक्षकों को सम्मान समारोहों का बहिष्कार करने की अपील की।