Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
0b86eb24-505c-47cb-b4ff-c03c43d67f94
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 सितम्बर 2020। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में हाई स्कूल रोड़ स्थित सांवरिया मोबाईल शॉप के सामने एक अज्ञात व्यक्ति अपनी मोटरसाईकिल खड़ी कर चला गया। सुबह 12 बजे के पहले से खड़ी इस मोटरसाईकिल का मालिक शाम आठ बजे तक नहीं आया तो जागरूक दुकानदार राधेश्याम बाहेती ने पुलिस को सूचना देकर बाईक पुलिस के सुपुर्द की है। खड़ी करने वाले व्यक्ति की लापरवाही का आलम यह है कि इस बाईक की चाबी भी उसके अंदर ही लगी हुई है। ऐसे में अगर दिन भर में बाईक किसी चोर के हत्थे चढ़ जाती तो शहर में बाईक चोरी की घटनाओं में एक संख्या और बढ़ जाती। दुकानदार की सूचना पर कांस्टेबल पुनित कुमार ने मौके पर पहुंच कर बाईक को पुलिस संरक्षण में ले लिया है। आप भी देखें बाईक के फोटो।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। हाई स्कूल रोड पर लावारिस खड़ी मोटरसाइकिल।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मालिक के इंतजार में खड़ी है मोटरसाइकिल।