Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
0b86eb24-505c-47cb-b4ff-c03c43d67f94
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 नवम्बर 2020। तहसील के गांव लिखमीसर उतरादा निवासी 27 वर्षीय युवक मोहनराम मेघवाल ने शराब ठेकेदार रामप्रताप जाट, मेघाराम जाखड़, सुगनाराम, कैलाश, ओमप्रकाश, गिरधारीलाल और अन्य दो लोगों पर मारपीट कर सामान व बाईक लूटने का आरोप लगाते हुए श्रीडूंगरगढ़ थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है। श्रीडूंगरगढ़ थानाधिकारी वेदपाल शिवराण ने बताया कि मोहनराम अपने दोस्त ओमप्रकाश मेघवाल के साथ गुरूवार को श्रीडूंगरगढ़ आया था एवं मोटरसाईकिल पर श्रीडूंगरगढ़ से अपने गांव लिखमीसर उतरादा के लिए रवाना हुआ था। रास्ते में गांव से पहले स्थित रामदेवरा क्षेत्र में राजपूतों की ढाणी के पास पीछे से आरोपियों की गाड़ी ने ओवरटेक कर उनको रूकवा लिया। रूकते ही आरोपियों ने जातिसूचक गालियां देते हुए लाठियों से मारपीट की एवं उनसे मोटरसाईकिल लूट ली। पीड़ितों ने शोर मचाया तो पास की ढाणी से लोग भाग कर उन्हे छुड़वाने पहुंचे तो आरोपी उनकी मोटरसाईकिल लेकर भाग छुटे। पीड़ितों की रिपोर्ट पर श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।