Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
sri-news-banner-Recovered
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 30 मई 2024। श्रीडूंगरगढ़ अंचल सहित आस-पास के इलाकों में सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स हर घर में पहुंच गया है। सुबह रामलाल सिद्ध को साधासर के पास मिलने वाले अधेड़ की न्यूज का प्रकाशन प्रमुखता से किया गया। खबर प्रसारित होने के मात्र 10 मिनिट में अधेड़ की पहचान हो गई। रामलाल ने टाइम्स का आभार जताते हुए बताया कि उनके पास तुरंत सोनियासर मिठिया से फोन आ गया और अधेड़ के परिजन वहां से रवाना हो गए। परिजनों के साधासर पहुंचने पर भैराराम पुत्र नाराणाराम मेघवाल को सुपुर्द कर दिया गया। पुत्र राधाकिशन मेघवाल ने टाइम्स के साथ रामलाल का आभार जताया। उसने बताया कि मानसिक रूप से कमजोर उसके पिता तीन दिन पूर्व घर से निकल गए और वे उनकी तलाश कर रहें थे। अन्य परिजनों व अनेक ग्रामीणों ने भी टाइम्स की पहल व रामलाल की मदद से भैराराम के सुरक्षित मिल जाने पर आभार प्रकट किया।