Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
WhatsApp Image 2024-05-28 at 20.49.54
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 मई 2024। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जोधपुर प्रांत के संघ शिक्षा वर्ग श्रीडूंगरगढ़ और नोखा के आदर्श विद्या मंदिर विद्यालयों में 24 मई से प्रारंभ हुए और 9 जून तक रहेंगे। नोखा में वर्ग का उद्घाटन जोधपुर प्रांत के सहप्रांत प्रचारक राजेश ने किया। उन्होंने कहा कि संघ व्यक्ति निर्माण का कार्य करता है। नोखा में जोधपुर प्रांत के 10 जिलों के विद्यालय व महाविद्यालय में अध्ययनरत और घोष के 561 शिक्षार्थी भाग ले रहें है। वहीं श्रीडूंगरगढ़ में पहली बार शिक्षा वर्ग का विशाल प्रशिक्षण वर्ग लगा है। जिसमें संघ दृष्टि से 21 जिलों के 398 व्यवसायी कार्यकर्ता प्रशिक्षण प्राप्त कर रहें है। साथ ही 40 शिक्षक विभिन्न शारीरिक विषयों का प्रशिक्षण दे रहें है और 70 प्रबंधक व्यवस्था में है। इस प्रकार कुल 508 सदस्य वर्ग में शामिल है और पहली बार इतनी बड़ी संख्या में व्यवसायी स्वयंसेवक भाग ले रहें है। इस वर्ग का उद्घाटन जोधपुर प्रांत के संघचालक हरदयाल ने किया। उन्होंने कहा कि संघ के वर्गों में कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण औपचारिक और अनौपचारिक ढंग से होता है। प्रशिक्षण स्वयं के व्यक्तित्व विकास के साथ साथ कार्यक्षेत्र में संघ कार्य विस्तार के लिए उपयोगी है। उन्होंने कहा कि पुरूषार्थी कार्यकर्ताओं ने भावनाओं के साथ कुशलता से कार्य किया तब जाकर आज संघ का विराट स्वरूम देखने को मिल रहा है। संघ समाज को संगठित कर सत्कार्य में लगाने की दिशा में कार्य कर रहा है। भीषण गर्मी के दौर में भी संघ कार्यकर्ताओं व शिक्षार्थियों में उत्साह का माहौल है। आगामी 4 जून को शहर के मुख्य मार्गों से अभ्यास पथ संचलन निकाला जाएगा और 8 जून को शाम 6 बजे समापन समारोह का आयोजन होगा।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शिक्षार्थी शारीरिक और बौद्धिक कार्यक्रमों में प्रातः 4 बजे से रात्रि 10.30 बजे तक विभिन्न सत्रों में दक्ष शिक्षकों द्वारा कठोर प्रशिक्षण प्राप्त कर रहें है।