Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
आर्यांशी ने पाया एशियन एरोबिक्स का टिकट, खूब मिली बधाईयां।
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 मई 2024। राष्ट्रीय स्तर पर योग कौशल का श्रेष्ठ प्रदर्शन कर अनेक पदकों की विजेता आर्यांशी स्वामी ने इंडिया फेडरेशन कप में एक स्वर्ण व एक रजत पदक हासिल कर एशियन एरोबिक्स प्रतियोगिता का टिकिट हासिल कर लिया है। आर्यांशी अगस्त में थाईलैंड में होने वाली प्रतियोगिता में कई देशों के प्रतिभागियों के बीच योग कौशल के साथ एरोबिक्स फिटनेस का प्रदर्शन कर अंतरराष्ट्रीय पदक के लिए दावा करेंगी। आगरा में 24 से 26 मई तक हुई राष्ट्रीय प्रतियोगिता में श्रीडूंगरगढ़ निवासी व चोटिपुरा गुरूकुल, उप्र की विद्यार्थी आर्यांशी ने श्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए सीनियर वर्ग की दो प्रतियोगिता में ये पदक हासिल किए। आर्यांशी ने एक स्वर्ण और एक रजत पदक जीतकर शहर का मान बढ़ाया। भाजपा नेता शिव स्वामी की पौत्री आर्यांशी ने बताया कि फेडरेशन कप के लिए वह पिछले कई दिनों से कड़ा अभ्यास कर रही थी। जिसका परिणाम उम्मीद के अनुसार रहा है। अब उनका लक्ष्य थाईलैंड में होने वाले एशियन एरोबिक्स में पदक हासिल करना होगा। आर्यांशी सोमवार को श्रीडूंगरगढ़ पहुंची और परिजनों ने ढोल बजवाकर तिलक निकाला व फुलमालाओं से उनका स्वागत किया। जानकारों व रिश्तेदारों ने उन्हें बधाईयां दी।