Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
सरकारी स्कूल मे बरामदे की छत की पट्टियां गिरी, गनीमत रही छुट्टी थी, एक साल से दरारें, विभाग नींद में..
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 मई 2024। आस पास की बड़ी खबर में खबर जिले के खाजूवाला से आई है। यहां एक सरकारी स्कूल में बरामदे सहित एक क्लास रूम की पट्टियां टूट गई है। गनीमत ये रही कि स्कूल में गर्मी की छुटि्टयां चल रही है। नहीं तो हादसा बड़ा होता और जान माल का नुकसान हो सकता था। बताया जा रहा है पिछले एक साल से बरामदे की पटि्टयों में दरारें आई हुई थी, इसके बाद भी मरम्मत नहीं कराई गई। स्कूल के टीचर अनूपचंद खींचड़ ने बताया कि रविवार देर रात अचानक पटि्टयां गिर गई थी। घटना के बारे में ग्रामीणों ने सुबह मोबाइल करके टीचर्स को बताया। स्कूल स्टॉफ तुंरत मौके पर पहुंचा। यहां करीब साठ फीट का बरामदा गिर गया है। साठ के आसपास पटि्टयां छत्त से नीचे आकर गिरी है। वहीं आईसीटी रूम भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। इसकी एक दीवार झुक गई है। यहां कम्प्यूटर भी पड़े थे, जो सुरक्षित है। बता देवें स्कूल प्रबंधन ने करीब एक साल पहले ही विभाग के आला अधिकारियों को इस बारे में जानकारी दे दी थी। तब समसा के एक जेईएन ने यहां आकर रिपोर्ट भी तैयार की लेकिन मरम्मत के लिए कुछ नहीं किया गया। यहां तक कि कमरों की पटि्टयों वाले हिस्से को स्कूल टीचर्स ने ही तार बंदी से बंद कर दिया था ताकि स्टूडेंट्स नहीं जायें। जिस हिस्से को तारबंदी से बंद किया गया था, उससे आगे की पटि्टयां भी टूट गई है। जहां आमतौर पर बच्चे रहते हैं। स्कूल में कुल 380 स्टूडेंट्स है। स्कूल स्टाफ मौके पर मौजूद है और उपखंड अधिकारी खाजूवाला ने शिक्षा विभाग को रिपोर्ट की है।देखें वीडियो- https://fb.watch/sk8tddURcE/