Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
WhatsApp Image 2024-05-26 at 11.13.08
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 मई 2024। पूरा प्रदेश इन दिनों भीषण गर्मी से झूलस रहा है। शनिवार को फलोदी में पारा 50 डिग्री सैल्सियस पर पहुंच गया। मौसम के इस मिजाज से फिलहाल राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है। आज और कल राज्य के 23 जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। 29-30 मई से तापमान में 2 से3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट हो सकती है परंतु इसके बावजूद गर्मी तेज ही रहेगी। शनिवार को भी राज्य में भीषण गर्मी रही। दिन में अधिकांश शहरों की सड़कें गर्मी के लॉकडाउन के असर में नजर आई। बीकानेर में शनिवार को सीजन का सर्वाधिक तापमान 47.2 दर्ज हुआ। श्रीडूंगरगढ़ में तापमान

आज 23 जिलों में रेड अलर्ट।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर ने आज और कल 23 जिलों में रेड अलर्ट जारी किया है। इसमें दिन के साथ रात में भी तेज लू चलने की आशंका जताई है। विभाग के अनुसार बीकानेर, चूरू सहित जोधपुर, नागौर, हनुमानगढ़, गंगानगर सहित 25 जिलों में लू चलेगी। 28 मई को भी बीकानेर, चूरू सहित अनेक जिलामें लू चलने का रेड अलर्ट जारी किया है। बता देवें सरकारी रिकॉर्ड के मुताबिक, प्रदेश में इस सीजन में अब तक 2243 रोगी हीट स्ट्रोक की चपेट में आ चुके है। विभाग का दावा है कि इनमें से किसी भी मरीज की मौत नहीं हुई है।

श्रीडूंगरगढ़ में दो तीन दिन रहेगी भीषण गर्मी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ में आज भीषण गर्मी का कहर बरसेगा। आज तापमान 48.5 डिग्री रहने का अनुमान है वहीं सोमवार 27 मई को 49.7 डिग्री तापमान और 28 मई मंगलवार को 48.1 डिग्री तापमान रहने की संभावना है। नागरिकों के घरों में बनी टंकियो का पानी 24 घंटे गर्म आने लगा है और दिन ही नहीं रात को भी राहत नहीं मिल रही है। लू का कहर रात भर रहा और सुबह 7 बजे से सूर्य की तेजी गर्मी महसूस होने लगी।

घरों में रहने की सलाह।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मौसम विभाग और चिकित्सा विभाग द्वारा लोगों को तेज गर्मी में दो तीन दिन घरों में ही रहने की सलाह दी जा रही है। वहीं बच्चो व बुजुर्गों को बाहर नहीं निकलने की हिदायत दी गई है। बता देवें इस माह का अंतिम रविवार होने के कारण आज बाजार बंद है। ऐसे में अगर कहीं बाहर घुमने का प्लान हो तो फिलहाल उसे टाल देवें और लू से सुरक्षा अपनाते हुए नींबू पानी, बील, कैरी पुदिना का पानी पीते हुए परिवार के साथ इनडोर गेम्स खेलकर समय बिताएं।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ में तापमान रहेगा 48 डिग्री पार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शनिवार को भी दुकानदारों ने राहत के लिए पंखे कूलर चलाए, पर गर्मी कर रही परेशान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गर्मी और प्यास ने डर को भगाया, बेजुबान ने छाया में तलाश किया आसरा और पिया पानी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। छाया की तलाश में नजर आए पशु।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सड़कों पर दिखे इक्का दुक्के लोग।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पीपल की छांव में दुबक कर बैठे बेजुबान।