Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 15, 2026
sri-news-banner-Recovered
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 मई 2024। श्रीडूंगरगढ़ में अपनी सेवाओं के दौरान यहां के नागरिकों के मनों में कभी ना मिटने वाली छवि थानाधिकारी विष्णदत्त ने बनाई। गुरूवार को उनकी चौथी पुण्यतिथि पर बिग्गाबास में स्थित बाबा रामदेवजी मंदिर में युवाओं ने श्रद्धाजंलि सभा का आयोजन किया। सभा में युवाओं ने मौन रखा और उनके चित्र पर माल्यापर्ण व पुष्पाजंलि अर्पित की। सक्रिय युवा महेंद्रसिंह राजपूत ने विष्णुदत्त की सेवाओं के बारे में बताते हुए कहा कि उनका आदर्श व्यक्तित्व युवा वर्ग को जीवन में ईमानदारी की सदैव प्रेरणा दे रहा है। इस दौरान चेतन भारतीय, सुभाष सारण, गोपाल चाहर, जयप्रकाश सारण, विजयसिंह, पवन बारूपाल रवि बारूपाल, सोनू बारूपाल, सुरेश घोटिया, मोनू बारूपाल, लिछूराम रोलण, धर्मेंद्रसिंह, सुनीलसिंह, बाबूलाल ढेबाणा, देवीलाल कामड़, चांदरतन बारूपाल, जगमालसिंह, धीरज सारस्वत, सुशील कामड़ सहित अनेक युवा उपस्थित रहें।