Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
WhatsApp Image 2024-05-19 at 14.29.14
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ के 143वें स्थापना दिवस पर समारोह की तैयारी बैठक।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नवगठित संस्था श्रीडूंगरगढ़ स्थापना दिवस समारोह समिति द्वारा श्रीडूंगरगढ़ के 143वें स्थापना दिवस पर समारोह का आयोजन किया जाएगा। मुख्य बाजार में गौरव पथ रोड पर स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर 25 मई 2024 को सांस्कृतिक आयोजन किया जाएगा। समिति के ओमप्रकाश गांधी एवं मीडिया प्रभारी मूलचन्द स्वामी ने बताया कि करणी कथा वाचक डॉ करीणीप्रताप सिंह व क्षेत्रीय संत संतोष सागर महाराज के सान्निध्य में आयोजित समारोह में हास्य कवि केशरदेव मारवाड़ी, हरीश हिंदुस्तानी, अघोरी शिव तांडव नृत्य, आमिर भियानी, गौतम पारीक (गोटी), राजवीर सहित स्थानीय कलाकार राधा हिंदुस्तानी का भवई नृत्य, भजन गायक हनुमान कुदाल भी अपनी प्रस्तुतियां देंगे। आयोजन समिति ने तैयारी बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा व व्यवस्थाओं संबंधी चर्चा की। समिति ने नागरिकों से कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की।

तेरापंथ युवक परिषद ने श्रेष्ठ प्रदर्शन का किया सम्मान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सेवा केंद्र मालू भवन में साध्वी कुंथूश्री जी के सन्निध्य में तेरापंथ युवक परिषद की स्थानीय शाखा द्वारा सम्यक दर्शन कार्यशाला का सम्मान एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन रविवार को किया गया। तेयुप अध्यक्ष मनीष नौलखा ने बताया अखिल भारतीय तेयुप व समण संस्कृति संकाय के संयुक्त तत्वाधान में सम्यक दर्शन कार्यशाला का आयोजन लगातार गत वर्षों से किया जा रहा है। जिसमें गत दो वर्षों से श्रीडूंगरगढ़ शाखा द्वारा श्रेष्ठ कार्य प्रदर्शन किया गया। इस हेतु राष्ट्रीय स्तर पर शाखा को समण संस्कृति संकाय और अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद द्वारा सम्मानित भी किया जा रहा है। कार्यक्रम का संचालन करते हुए नौलखा ने बताया कि इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं सहित भामाशाह जसकरण रमेश लूनिया, समण संस्कृति संकाय के क्षेत्रीय सहयोगी पवन बरडिया, संयोजक दीपक सेठिया व दिवंगत अभिजीत पुगलिया का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों और भामाशाह, क्षेत्रीय सहयोगी व संयोजक को सम्मानित किया गया। नौलखा ने बताया कि राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में लगभग 6000 से ज्यादा लोगों ने परीक्षा दी जिनमें प्रथम 100 में स्थान पाने वाले व प्रथम 10 में स्थान हासिल करने वाले विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में सभा अध्यक्ष विजयराज सेठिया, तेयुप परामर्शक अशोक बैद सहित बड़ी संख्या में श्रावक, श्राविका समाज की उपस्थिति रही। तेयुप भजन मंडली संयोजक अमित बोथरा ने साथियों सहित विजय गीत प्रस्तुत किया। तेयुप मंत्री दीपक सेठिया ने सभी का आभार व्यक्त किया।