Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
10-octttttttttt
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 मई 2024। नवगठित डॉ एपीजे अब्दुल कलाम वेलफैयर सोसायटी ने आज क्षेत्र में एबुलेंस सेवा का लोकार्पण जामा मस्जिद प्रांगण में समारोह पूर्वक किया। सोसायटी द्वारा सड़क दुर्घटनाओं व आपातकाल स्थित में नि:शुल्क एंबुलेंस सेवा दी जाएगी। कार्यक्रम में उपखंड अधिकारी उमा मित्तल ने इसे सोसायटी का सराहनीय प्रयास बताते हुए प्रशासन की ओर से भी संचालन में सहयोगी रहने का आश्वासन दिया। सीआई इंद्रकुमार ने सभी समाजों में सामंजस्य व समरसता बढ़ने की दिशा में इसे सार्थक प्रयास बताया। उन्होंने सभी नागरिकों से समाज में कहीं कुछ आपराधिक नजर आने पर तुरंत पुलिस को सूचना देने की अपील भी की। समाजसेवी सलीम बहेलिया ने समारोह की अध्यक्षता करते हुए कहा कि मुस्लिम समाज द्वारा सेवा के क्षेत्र में ये प्रथम कदम है। सोसायटी द्वारा सभी के सहयोग से इसे और भी विस्तार दिया जाएगा। समाजसेवी तुलछीराम चौरड़िया, श्रीगोपाल राठी, विजयराज सेवग ने इसे सामाजिक सद्भावना की नई पहल बताते हुए एंबुलेंस सेवा के संचालन संबंधी नियमावली बनाने व जनहित में अधिकतम उपयोग पर चिंतन करने की बात कही। मंच पर मौलाना फजले हक, तहसीलदार राजवीर सिंह कड़वासरा, आपणो गांव सेवा समिति के शुरवीर मोदी, गरीब सेवा संस्थान के रामकिशन सहू भी मौजूद रहें। सभी अतिथियों का सोसायटी सदस्यों ने स्वागत सम्मान किया। कार्यक्रम का संचालन करते हुए युसुफ सब्जीफरोश ने सभी सभी समाजों के दानदाताओं का आभार जताया। सोसायटी ने इंमरजेसी नबंर 9571716796 व 7891363617 भी जारी किए है। इस दौरान सीताराम, असगर अली, रोशन अली, नूर मोहम्मद, अकबर, इमरान बहलिम, कालू छिंपा, रमजान ठेकेदार, अकबर तेली, भुट्टा काजी, आरिफ लीलगर, चांद काजी, आबिद बहलिम, कादर राईन, जाकिर धोबी, समीर ठेकेदार, इरफान छिंपा, बाबू छिंपा, इमरान खान कायमखानी, बाबूखान क्यामखानी, शादाब बहेलिया, रफीक खोखर, युसुफ राईन, नौशाद काजी, आलम अली, सद्दाम लुहार सहित मुस्लिम समाज के अनेक नागरिक समारोह में शामिल हुए।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विभिन्न समाजों के लोग कार्यक्रम में हुए शामिल, मुस्लिम समाज की पहल की सराहना की।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अतिथियों ने किया एंबुलेंस सेवा का लोकार्पण।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कार्यक्रम में सभी समाजों के दानदाताओं और अतिथियों का जताया आभार।