Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
10-octttttttttt
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 मई 2024। झंवर बस स्टैंड पर स्थित अंग्रेजी माध्यम के एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स की मीडिया पार्टनरशिप में शानदार समर कैंप आयोजित होगा। 25 मई से शुरू होने वाले इस 21 दिवसीय समर कैंप में पंजीयन प्रारंभ हो गए है। स्कूल के संचालक रजनीश कौशिक ने बताया कि क्षेत्र के बच्चों के लिए गर्मी की छुट्टियों में मनोरंजन के साथ स्किल डवलप करने के लिए समर कैंप एक आदर्श मंच है। कौशिक ने बताया कि इस समर कैंप में बच्चे कुछ नया सीखने के साथ आत्मविश्वास से भरकर बेहतर नागरिक बनने की ट्रेनिंग भी लेंगे। उन्होंने कहा कि स्कूली शिक्षा ही नहीं बच्चों का सर्वांगीण विकास उनके संस्थान का लक्ष्य है। इस समर कैंप में कक्षा नर्सरी से 8वीं तक के बच्चे बच्चे भाग ले सकेंगे। नन्हें मुन्नों के लिए डांस, तैराकी, योगा, अंग्रेजी स्पोकन, कम्प्यूटर क्लासेज, राइटिंग स्किल, ग्रॉस मोटर स्किल, मिकी माऊस, ट्रंपोलाइन, स्टोरी टेलिंग, पर्सनेलिटी डवलपमेंट व एटिकेट्स, मूवी टाइम और हाथों व आंखों का कॉरडिनेशन भी सीख सकेंगे। श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के प्रबंधक विशाल स्वामी ने बताया कि क्षेत्र का कोई भी बच्चा इसमें भाग ले सकेगा। बच्चे केवल 499 रूपए में अपनी रुचि के पांच कोर्स में भाग ले सकेंगे। क्लासेज का समय सुबह 8 बजे से 11 बजे का होगा और बस की सुविधा अलग से उपलब्ध होगी। स्वामी ने बताया कि कैम्प में सीटें सीमित है और अभिभावक पहले आओ पहले पाओ के आधार पर अपने बच्चे का तुरंत पंजीयन 8058079538 नम्बर पर करवाएं। स्कूल में शानदार कैंप के आयोजन की तैयारियां प्रारंभ कर दी गई है।