Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
23-dec-maharaj
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 मई 2024। गुरूवार को अखिल भारतीय किसान सभा की जिला कमेटी, बीकानेर की बैठक श्रीडूंगरगढ़ में पूर्व विधायक गिरधारीलाल महिया की अध्यक्षता में हुई। बैठक में डीआरटी कोर्ट से केसीसी किसानों को बाहर निकालने की मांग को लेकर आंदोलन की रणनीति पर चर्चा की गई। जिला सचिव जेठाराम लाखुसर ने एजेंडा रखते हुए कहा कि डीआरटी कोर्ट व्यवसायिक कोर्ट है और इस कोर्ट में 20 लाख से ऊपर कर्ज वाले किसान की जमीन निलामी की पूरी कार्रवाई ऑनलाइन की जाती है। ऑनलाइन के कारण किसान को जानकारी भी नहीं मिल पाती है और जब खरीददार कब्जा लेने पहुंचते है तो किसान को अपनी जमीन चले जाने की जानकारी होती है। ऐसे में किसानों को डीआरटी कोर्ट से बाहर निकाले जाने के लिए सभा द्वारा आंदोलन किया जाएगा। पूर्व विधायक गिरधारीलाल महिया ने कहा कि बीकानेर के हजारों किसानों की केसीसी फाइलें डीआरटी कोर्ट के जरिए ऑनलाइन निलामी किए जाने की तैयारी में है। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में किसान 20 लाख से अधिक केसीसी वाले किसान ही अधिक है। ऐसे में ये नए प्रावधान किसानों के लिए खतरनाक साबित होंगे। महिया ने कहा कि किसान पहले ही मौसम, बिजली की मार से परेशान है और उस पर ये अन्याय सभा सहन नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि या तो डीआरटी कोर्ट से केसीसी किसानों को बाहर किया जाए अन्यथा बीकानेर का किसान संघर्ष के लिए कमर कस लें। इस दौरान बैठक में किसान सभा के अनेक सदस्य मौजूद रहें व एजेंडे पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में 2 मिनट का मौन रखकर दिवंगत नेता पूर्व प्रधान दानाराम भामु, पूर्व सरपंच हुकमाराम डूडी, किसान सभा के नेता दुलाराम मेघवाल को श्रद्धांजलि दी गई।
जिला कमेटी का विस्तार किया, सरपंच सुनील, गिरधारी, पेमाराम व मुकेश को किया शामिल।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बैठक में जिला कमेटी का विस्तार किया गया। क्षेत्र के टेऊ सरपंच सुनील मेघवाल, गिरधारीलाल जाखड़, पेमाराम नायक व मुकेश ज्याणी को जिला कमेटी में शामिल किया गया। बैठक में सभा की सदस्यता विस्तार पर चर्चा की गई और 11 हजार सदस्य जिले भर में बनाने का निर्णय लिया गया। जिला सचिव जेठाराम लाखुसर ने बताया कि तहसील कमेटी की बैठकों का आयोजन किया जाएगा। जिसमें 21 मई को लूणकरणसर, 25 मई को बीकानेर सदर, 24 मई को श्रीडूंगरगढ़ में बैठकें होना तय किया गया है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पूर्व विधायक ने किसानों को संघर्ष के लिए कमर कसने की बात कही।