Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
10-octttttttttt
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 मई 2024। विद्यार्थियों के लिए ये खास खबर शिक्षा विभाग से आई है। अंग्रेजी माध्यम के स्कूलों में प्रवेश के लिए अंतिम तिथि 15 मई थी जिसे अब बढ़ाकर 6 जून 2024 कर दिया गया है। माध्यमिक शिक्षा के उपनिदेशक द्वारा जारी आदेश के अनुसार अब महात्मा गांधी सरकारी विद्यालयों में प्रवेश के लिए ऑनलाईन आवेदन 6 जून की रात 12 बजे तक किए जा सकेगें। बता देवें श्रीडूंगरगढ़ में हाइवे स्थित महात्मा गांधी स्कूल में प्रवेश के लिए नागरिकों में खासा उत्साह है। यहां सभी कक्षाओं में प्रति सीट के लिए अनेक आवेदन प्राप्त हुए है। प्रधानाचार्य विमला गुर्जर ने बताया कि इच्छुक पात्र आवेदक इस अवधि में आवेदन कर सकेगा और उसके बाद विभाग के निर्देशानुसार लॉटरी द्वारा सभी कक्षाओं में प्रवेश लिए जाएंगे।