Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
10-octttttttttt
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 मई 2024। आस-पास की बड़ी खबर जिले के गांव पलाना से निकल कर सामने आ रही है जहां एक शिक्षक के साथ उसी के विद्यालय में पढ़ने वाली छात्रा ने कुंड में कूद कर आत्महत्या कर ली। दोनो के कुंड में कूदने का कारण अभी पता नहीं चला है एवं पुलिस ने दोनो शवों को कुंड से बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम करवाया और परिजनों के सुपर्द कर दिया। थानाधिकारी सुमन शेखावत ने बताया कि दोनों एक ही स्कूल में थे। लड़की पढ़ती थी और युवक वहां टीचर था। दोनों का शव एक साथ मिला है। घटना मंगलवार सुबह की है। पलाना गांव की गौशाला में बने कुंड में लाश तैरती देखी गई। आस-पास के लोगों ने एकत्र होकर कुंड को गौर से देखा तो उसमें एक नहीं बल्कि दो लाश थी। देशनोक पुलिस को घटना के बारे में जानकारी दी गई। थानाधिकारी सुमन शेखावत मौके पर पहुंची। दोनों शवों को बाहर निकालकर देशनोक सीएचसी पहुंचाया गया। जहां दोनों का पोस्टमार्टम करवाया गया। मृतक युवक की शिनाख्त पूनमचंद प्रजापत (28) निवासी बंगला नगर के रूप में हुई है। पूनमचंद पूगल रोड पर स्थित बंगला नगर के एक निजी स्कूल में पढ़ाता है। मृतका भी इसी स्कूल की दसवीं क्लास की छात्रा थी। वो मूल रूप से पलाना गांव की रहने वाली थी और बंगला नगर में उसका ननिहाल था। वो ननिहाल में रहकर ही निजी स्कूल में पढ़ रही थी, जहां पूनमचंद भी टीचर के रूप में काम कर रहा था। घटना के बाद तनाव की स्थिति हो गई एवं जानकारी मिलने के बाद पुलिस जाब्ता पहले पलाना पहुंचा और बाद में देशनोक सीएचसी पहुंच गया। जहां पुलिस जाब्ते के बीच दोनों के पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंपे गए। स्थिति तनावपूर्ण होने के कारण पुलिस ने पूरी सख्ती के साथ दोनों शवों को कब्जों में लेकर पोस्टमार्टम करवाया। घटना के बारे में आला अधिकारियों को भी रिपोर्ट दी गई है। बताया जा रहा है कि मृतक पूनम चंद प्रजापत विवाहित है और उसके दो बच्चे भी है। वो बीकानेर से पलाना क्यों गया और दोनों ने कुंड में कूदकर जान क्यों दी? इसकी फिलहाल पुलिस द्वारा छानबीन की जा रही है।