Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
0b86eb24-505c-47cb-b4ff-c03c43d67f94
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 31 अगस्त 2020। कस्बे में वार्ड 26 में टंकी के पास ट्रान्सफार्मर के खुले पड़े तारों से चिपक कर एक गौवंश ने अपनी जान गंवा दी। मौहल्ले वासियों ने विभाग को सूचित कर बिजली की सप्लाई कटवा दी है परन्तु घटना के काफी देर बाद भी मृत सांड वहीं पड़ा है। आबादी क्षेत्र के बीच में खुले पड़े तारों से मौहल्लेवासी आशंकित है कि इन तारों की वजह से किसी दिन कोई बड़ा हादसा ना झेलना पड़ जाए। वार्डवासी लीलाधर सुथार, राजकुमार दर्जी, प्रहलाद सुथार, जमनाप्रसाद भार्गव सहित युवाओं ने बताया कि कई बार विभाग को सूचित कर दिया है परन्तु यहां खुले पड़े तारों पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। यहां पास पास लगे तीन ट्रान्सफार्मर में से एक तो नीचे ही पड़ा है जिससे हल्की बरसात में ही करंट फैल जाता है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कस्बे के वार्ड 26 में खुले तारों के चिपक जाने से सांड की मृत्यु हो गयी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पास पास लगे तीन ट्रांसफार्मर में से एक के तार खुले पड़े है।